फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Demonstrate against BJP's anti-people policies

भाजपा की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन

Sun, 07 Jan 2018 10:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  अल्मोड़ा।
अमर उजाला ब्यूरो  अल्मोड़ा। Updated Sun, 07 Jan 2018 10:21 PM IST
विज्ञापन
Demonstrate against BJP's anti-people policies
धरना देते कांग्रेसी। - फोटो : अमर उजाला

भाजपा की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेस मुखर हो गई है। नगर और ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने यहां विरोध प्रदर्शन किया। कहा कि नोटबंदी और जीएसटी जैसी योजनाओं के दुष्परिणाम सामने आने लगे हैं, भाजपा के जनता दर्शन कार्यक्रम में जीएसटी और नोटबंदी से परेशान हल्द्वानी के व्यापारी द्वारा आत्महत्या का प्रयास किया गया, लेकिन वहां मौजूद मंत्री और अन्य नेेताओं ने पीड़ित व्यक्ति को धक्के मारकर बाहर का रास्ता दिखा दिया, यह सरकार की संवेदनहीनता को दर्शाता है।

विज्ञापन


यहां गांधी चौक पर आयोजित विरोध प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने कहा कि भाजपा के नेतृत्व में देश का विकास संभव नहीं है। जनविरोधी नीतियों से जनता परेशान है। किसान हित में कोई भी काम नहीं हुआ, जिस कारण अकेले उत्तराखंड में ही कई किसानों ने आत्महत्या कर ली, अब रही सही कसर नोटबंदी और जीएसटी ने पूरी कर दी है। इससे व्यापारी वर्ग खासा परेशान है। देहरादून में भाजपा के जनता दर्शन कार्यक्रम में जीएसटी और नोटबंदी के कारण कर्ज में डूबे ट्रांसपोर्टर ने जहर का सेवन कर लिया, लेकिन कृषि मंत्री सुबोध उनियाल ने उनकी उपेक्षा की। कहा कि सरकार सिर्फ सियासत चमकाने के लिए जनता दरबार लगा रही है, लोगों की समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा है।
विज्ञापन


कहा कि कांग्रेस हमेशा जनहित के कार्यों को लेकर सरकार पर दबाव बनाएगी। संपूर्ण कार्यक्रम में ब्लॉक अध्यक्ष गोपाल सिंह देव, नगर अध्यक्ष उमेश भट्ट, सुंदर लाल गोयल, प्रधान राजेंद्र बिष्ट, पंकज गुर्रानी, कुलदीप कुमार, सोनू सिद्दीकी, छात्र संघ कोषाध्यक्ष निखिलेश बिष्ट, ललित कुमार सहित तमाम लोग मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed