फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Demanding punishment for the culprits, Congress workers burnt the effigy of the government.

Almora News: दोषियों को सजा दिलाने की मांग, कांग्रेसियों ने जलाया सरकार का पुतला

Thu, 25 Dec 2025 11:49 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Thu, 25 Dec 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
Demanding punishment for the culprits, Congress workers burnt the effigy of the government.
चौखुटिया(अल्मोड़ा)। अंकिता हत्याकांड में आरोपितों के नाम सामने आने के बाद क्षेत्र में आक्रोश फैल गया है। इसी क्रम में बृहस्पतिवार को चौखुटिया में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विधायक मदन सिंह बिष्ट के नेतृत्व में दोषियों के खिलाफ कड़ा विरोध दर्ज कराते हुए पुतला दहन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों को कड़ी सजा दिलाने की मांग की।
विज्ञापन

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि अंकिता हत्याकांड ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि सत्ता के दबाव में सच्चाई को दबाने का प्रयास किया जा रहा है जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कांग्रेस ने मांग की कि मामले की उच्चस्तरीय जांच कराई जाए और दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर सख्त सजा दी जाए। कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि नंदन मेहरा, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष जीवन सिंह नेगी, हीरा बिष्ट, हीरा नेगी, शंकर सिंह और स्थानीय कांग्रेस नेता, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर में मांग की कि अंकित हत्याकांड की निष्पक्ष जांच हो और दोषियों को कानून के अनुसार कठोर दंड दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed