फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Demand to start road construction hanging for years

वर्षों से लटके मार्ग निर्माण को शुरू करने की मांग

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 22 Mar 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
Demand to start road construction hanging for years
सड़क निर्माण की मांग को लेकर अल्मोड़ा में डीएम नितिन भदौरिया को ज्ञापन देते ग्रामीण। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। स्वीकृति के 16 साल बाद भी चेलछीना-बसंतपुर-जैंती मोटर मार्ग का निर्माण कार्य शुरू न होने से ग्रामीणों को यातायात सुविधा का लाभ नहीं मिल रहा है। इस मामले में ग्रामीणों का शिष्टमंडल जिलाधिकारी नितिन भदौरिया से मिला और उन्हें ज्ञापन सौंपा। उन्होंने सड़क का निर्माण कार्य जल्द शुरू न होने पर विधानसभा चुनाव का बहिष्कार करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि 2005 में 10 किमी लंबा चेलछीना-बसंतपुर-जैंती मार्ग स्वीकृत हुआ था। स्वीकृति के 16 साल गुजर जाने के बावजूद अब तक सड़क का निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ है। सड़क न होने के कारण ग्रामीण रोगी और प्रसव पीड़िताओं को डोली में मुख्यमार्ग तक ले जाते हैं। कई बार रोगी की हालत गंभीर होने पर वह रास्ते में ही दम तोड़ देता है। पलायन बढ़ रहा है। सड़क बनने के बाद त्यूनरा, रौसिला, बडियारैत, टिकर, रणक, नया संग्रौली आदि गांवों के लोगों को लाभ मिलेगा। ज्ञापन देने वालों में लोकेश नेगी, जिला पंचायत सदस्य देवकी बिष्ट, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य धना धौनी, भाजपा जिलाध्यक्ष रवि रौतेला, जिला मंत्री विनीत बिष्ट, पूर्व जिला पंचायत सदस्य श्याम नारायण पांडे, गिरीश खोलिया, जीवन नेगी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed