{"_id":"6744bcdba2655f03760b92ee","slug":"demand-to-install-stone-slabs-with-names-of-fighters-in-malla-mahal-almora-news-c-232-1-ksp1005-120558-2024-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: मल्ला महल में सेनानियों के नाम लिखे शिलापट लगाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: मल्ला महल में सेनानियों के नाम लिखे शिलापट लगाने की मांग
Mon, 25 Nov 2024 11:37 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Mon, 25 Nov 2024 11:37 PM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा। उत्तराखंड स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं उत्तराधिकारी संगठन का शिष्टमंडल तीन सूत्री मांगों को लेकर डीएम से मिला। उन्होंने कहा कि नगर निगम की तर्ज पर मल्ला महल में भी स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के नाम पर गैलरी बनाई जाए। साथ ही उनके नाम लिखे शिलापट लगाया जाए ताकि भावी पीढ़ी उनके बारे में जान सके। कहा कि जुलाई के अंतिम सप्ताह में मुख्य सचिव से संगठन के प्रांतीय पदाधिकारियों की वार्ता हुई थी। उन्होंने सभी जिलाअधिकारियों को निर्देश दिए थे कि जिला स्तर पर सेनानी संगठन के साथ बैठक कर समस्याओं का निस्तारण किया जाएगा लेकिन अब तक अल्मोड़ा में यह बैठक नहीं हुई है। वहां पर जिलाध्यक्ष कमलेश पांडे, संगठन मंत्री बद्री पांडे, किशन जोशी, शिवेंद्र गोस्वामी, भारत पांडे, विनय कुमार पांडे आदि शामिल रहे।
विज्ञापन