फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Demand to improve the health services of Nagarkhan

Almora News: नगरखान की स्वास्थ्य सेवाओं को दुरुस्त करने की मांग

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 09 Aug 2024 10:56 PM IST
विज्ञापन
Demand to improve the health services of Nagarkhan
अल्मोड़ा। राज्य आंदोलनकारियों ने मुख्यमंत्री और चिकित्सा मंत्री को ज्ञापन भेजकर राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय नगरखान की स्वास्थ्य सेवाओं को दुरुस्त करने की मांग की है। ज्ञापन में राज्य आंदोलनकारियों ने कहा है कि वह कई बार इस अस्पताल की दशा सुधारने की मांग कर चुके हैं, लेकिन आज तक इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं हो सकी है। राज्य आंदोलनकारियों ने अपने ज्ञापन में चिकित्सालय में पंचकर्म चिकित्सा शुरू करने, उपकरणों के प्रयोग के लिए तकनीशियन तैनात किए जाने, कर्मचारी आवासों की मरम्मत किए जाने, हर्बल गार्डन की देखरेख के लिए माली की तैनाती किए जाने की मांग उठाई है। ज्ञापन में ब्रह्मानंद डालाकोटी, शिवराज बनौला, दौलत सिंह समेत अनेक राज्य आंदोलनकारियों ने हस्ताक्षर किए हैं। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed