फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Demand to build a museum

अल्मोड़ा: राज्य आंदोलनकारियों के लिए संग्रहालय बनाने की मांग, धरना दिया

Sun, 19 Feb 2023 09:44 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Sun, 19 Feb 2023 09:44 PM IST
विज्ञापन
Demand to build a museum
अल्मोड़ा। राज्य आंदोलनकारियों ने जिला स्तर पर संग्रहालय बनाने की मांग के लिए पेटशाल में धरना दिया। उन्होंने सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर कहा कि सरकार उनकी उपलब्धियों को भुला चुकी है। वक्ताओं ने कहा कि राज्य आंदोलनकारी जिला मुख्यालय में बैठक स्थल निर्माण की मांग कर रहे हैं लेकिन उनकी बातों को नहीं सुना जा रहा है। उन्होंने राज्य में सूखे के हालात को देखते हुए कृषि ऋण माफ करने, सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानों से जनता को पर्याप्त राशन उपलब्ध कराने की मांग की। उन्होंने सम्मान पेंशन राशि में वृद्धि और समय से भुगतान न होने, चिह्नीकरण न होने, आश्रितों को पेंशन न मिलने पर नाराजगी जताई। साथ ही कहा कि जिले में पेयजल के स्थाई समाधान के लिए पिंडर नदी से गुरुत्व के आधार पर पेयजल योजना बनाई जानी चाहिए। धरने पर ब्रह्मानंद डालाकोटी, दिनेश शर्मा, दौलत सिंह बगड़वाल, हेम जोशी, गोपाल बनौला, बसंत जोशी, शिवराज बनौला, महेश पांडे, बिसंभर पेटशाली, दीवान सिंह, सुशील चंद्र आदि बैठे। संवाद
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed