अल्मोड़ा। पदोन्नति समेत विभिन्न मांगों को लेकर स्वास्थ्य विभाग के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों का सांकेतिक प्रदर्शन लगातार जारी है। शुक्रवार को कर्मियों ने अस्पताल में सांकेतिक प्रदर्शन किया और हाथों पर काला फीता बांधकर सरकार के खिलाफ नाराजगी जताई। चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी संघ चिकित्सा स्वास्थ्य और परिवार कल्याण जिला शाखा के आह्वान पर प्रदर्शन कर रहे स्वास्थ्य विभाग के चतुर्थ श्रेणी कर्मियों का कहना है कि अन्य विभागों में लगातार कर्मचारियों की पदोन्नति होती है, लेकिन उन्हें पदोन्नति का लाभ नहीं मिल सका है। वह पांच दिन से काला फीता बांधकर सांकेतिक प्रदर्शन कर रहे हैं लेकिन मांगों पर कोई सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई है। वहां निर्मला कनवाल, नीमा देवी, भगवती देवी, अर्जुन सिंह, राजेश वाल्मीकि, संजय कुमार, रमेश, महेश कांडपाल, रजनी देवी आदि थे।