फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   demand

अनदेखी पर चढ़ा पारा

Wed, 25 Mar 2015 11:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा Updated Wed, 25 Mar 2015 11:41 PM IST
विज्ञापन
demand
जनसमस्याओं को लेकर पिछले तीन दिन से क्रमिक अनशन कर रहे रिस्कन घाटी संघर्ष समिति के पदाधिकारियों और ग्रामीणों का आक्रोश बढ़ने लगा है। अनशन स्थल पर हुई सभा में ग्रामीणों ने कहा शासन-प्रशासन को जनसरोकारों से कोई लेना-देना नहीं है, तीन दिन से क्रमिक अनशन चल रहा है, लेकिन सुध नहीं ली जा रही है। बिजली, पानी और स्वास्थ्य जैसी मूलभूत समस्याओं का शीघ्र निराकरण नहीं हुआ तो आंदोलन तेज किया जाएगा। समर्थन देने के लिए कई गांवों के लोग मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


रिस्कन घाटी से जुड़ी 22 ग्राम सभाओं की समस्याओं के निराकरण को लेकर ग्रामीण एकजुट हो गए हैं। सुनाड़ी में क्रमिक अनशन पर तीसरे दिन संघर्ष समिति के उपाध्यक्ष जीवन और पूर्व प्रधान दान सिंह बिष्ट बैठे। सभा में वक्ताओं ने कहा कि कांडे-सुरईखेत-द्वाराहाट-ईड़ा मोटर मार्ग में आज तक डामरीकरण नहीं हो सका है। जिसके चलते आए दिन दुर्घटनाएं हो जाती हैं। बयेला-नाड़-फल्द्वाड़ी मोटर मार्ग का निर्माण भी नहीं हुआ। खलना-सुंआली, बेढुली पेयजल योजनाओं का पुनर्गठन करने का आश्वासन भी हवाई साबित हुआ है। सिमलगांव में पशु चिकित्सक नहीं है, बिमांडेश्वर बैराज का निर्माण कार्य पूरा नहीं हो पाया है।  एकल अध्यापक वाले विद्यालयों में अध्यापकों की नियुक्ति करने सहित तमाम अन्य मांगें भी उठाई। आंदोलन को समर्थन देने के लिए रणां, कांडे आदि गांवों से भी लोग पहुंचे। इस अवसर पर  जगदीश बुधानी, शांति देवी, सरस्वती देवी, मोहनी देवी, चंपा देवी, प्रेमा देवी, राधा देवी, कैलाश कांडपाल आदि ने विचार रखे। संघर्ष समिति के अध्यक्ष हरवंश बिष्ट ने ग्रामीणों से उग्र आंदोलन के लिए कमर कस लेने का आह्वान किया। 
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed