{"_id":"5c320127bdec2256fc73a0d4","slug":"demand-for-road-maulekhal","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रमिक अनशनकारी बिजली के खंभों पर चढ़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रमिक अनशनकारी बिजली के खंभों पर चढ़े
Sun, 06 Jan 2019 10:43 PM IST
Almora desk
अमर उजाला ब्यूरो मौलेखाल (अल्मोड़ा)।
अमर उजाला ब्यूरो मौलेखाल (अल्मोड़ा)।
Published by: Almora desk
Updated Sun, 06 Jan 2019 10:43 PM IST
विज्ञापन
कटियाखाल में खंभे पर चढ़ा क्रमिक अनशनकारी विनोद सिंह।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थला-मुनड़ा मोटर मार्ग से भीताकोट तक सड़क बनाने की मांग को लेकर रविवार को दो अनशनकारी बिजली के खंभों पर चढ़ गए। सुबह करीब नौ बजे मुनड़ा के प्रधान सतपाल सिंह खंभे पर चढ़े। अनशनकारी महिलाओं ने समझाबुझाकर उन्हें खंभे से नीचे उतारा। इसके बाद यहां से 20 मीटर दूरी पर अपराह्न एक बजे अनशनकारी विनोद सिंह भी खंभे पर चढ़ गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह उन्हें खंभे से नीचे उतारा। विनोद सिंह ने तीन दिन के भीतर मांग पूरी न होने पर आत्मदाह की चेतावनी दी।
थला-मुनड़ा मोटर मार्ग से भीताकोट तक सड़क बनाने की मांग को लेकर ग्रामीणों का क्रमिक अनशन कटियाखाल में चौथे दिन भी जारी रहा। रविवार को मांग पूरी नही होने से नाराज मुनड़ा के प्रधान सतपाल सिंह सुबह करीब नौ बजे बिजली के खंभे पर चढ़ गए।
अनशनकारियों ने किसी तरह समझा बुझाकर उन्हें नीचे उतारा। यहां से करीब 20 मीटर दूरी पर अपराह्न एक बजे अनशनकारी विनोद सिंह बिजली के खंभे पर चढ़ गए। इससे वहां मौजूद पुलिस के हाथ-पांव फूल गए। एसओ हरीश प्रसाद के नेतृत्व में पहुंचे पुलिस कर्मियों ने किसी तरह विनोद सिंह को बिजली के खंभे से नीचे उतारा। पुलिस ने उन्हें समझाबुझा कर शांत कराया।
विज्ञापन
अनशनकारी विनोद सिंह ने कहा कि यदि तीन दिन के भीतर मांग पूरी नहीं हुई तो वह आत्मदाह का कदम उठाने को मजबूर होंगे। ग्रामीणों ने कहा कि क्रमिक अनशन को चार दिन पूरे हो गए हैं लेकिन अब तक कोई भी जनप्रतिनिधि और शासन-प्रशासन के लोग मौके पर नहीं पहुंचे। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों की उपेक्षा बर्दाश्त नहीं की जाएगी। क्रमिक अनशन पर रेवती देवी, कांति देवी, तुलसी देवी, दीपा देवी बैठे। अमित सिंह रावत, गुणानंद ध्यानी, सतपाल सिंह, विनोद सिंह, अनूप सिंह, देवली देवी, राधा देवी, त्रिलोक सिंह, मुर सिंह, राजे सिंह, कृपाल सिंह, मनुव्वर सिंह, उमेश चंद्र ने आंदोलन को समर्थन दिया।