फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Demand for result in dwarahat almora

Almora News: बैक परीक्षा का परीक्षाफल घोषित करने की मांग

Sat, 09 Sep 2023 12:36 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Sat, 09 Sep 2023 12:36 AM IST
विज्ञापन
Demand for result in dwarahat almora
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने बैक परीक्षा का परीक्षाफल घोषित करने सहित कई मांगों के लिए प्राचार्य प्रो. डीएस कुंवर का घेराव किया। उन्होंने जल्द समस्याओं का समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन



शुक्रवार को विद्यार्थियों ने छात्रसंघ अध्यक्ष मनोज कुमार के नेतृत्व में प्राचार्य का घेराव करते हुए प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि अब तक बैक परीक्षा का परीक्षाफल घोषित नहीं किया गया है जिससे कई विद्यार्थी अगले सेमेस्टर में प्रवेश नहीं ले पा रहे हैं। पोर्टल में खराबी के चलते कई विद्यार्थियों से दोबारा फीस मांगी जा रही है। सेमेस्टर एक वर्ष पीछे चल रहे हैं। कहा कि इन समस्याओं के समाधान के लिए लंबे समय से संघर्ष कर रहे हैं लेकिन महाविद्यालय प्रबंधन इसके लिए गंभीरता नहीं दिखा रहा है। चेतावनी दी कि जल्द समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो वे उग्र आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन


प्राचार्य प्रो. डीएस कुंवर ने विद्यार्थियों को मामले में विवि के कुलपति और परीक्षा नियंत्रक से वार्ता करने का आश्वासन दिया तब वे रवाना हुए। इस मौके पर छात्र संघ सचिव गौरव, उपसचिव दीपक सिंह, कोषाध्यक्ष नेहा, मोहित उपाध्याय, संगीता, बबीता, अंकिता, तनुजा, रेखा बिष्ट सहित कई विद्यार्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन





हाईस्कूल और इंटर का सुधार परीक्षा परिणाम घोषित



अल्मोड़ा। हाईस्कूल और इंटर की सुधार परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। जिले में हाईस्कूल का सुधार परीक्षाफल 75.82 और इंटरमीडिएट का में 82.38 प्रतिशत रहा।




मुख्य शिक्षा अधिकारी अंबा दत्त बलौदी ने बताया कि जिले में हाईस्कूल की सुधार परीक्षा में 815 विद्यार्थी पंजीकृत थे। जिसमें से 618 उत्तीर्ण रहे जबकि 197 अनुत्तीर्ण रहे। इंटरमीडिएट में 687 विद्यार्थी पंजीकृत थे। जिसमें से 566 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए जबकि 121 विद्यार्थी अनुत्तीर्ण रहे। उत्तराखंड बोर्ड ने पहली बार सुधार परीक्षा आयोजित की थी। परीक्षा के लिए 15 जून से सात जुलाई तक आवेदन मांगे गए थे। हाईस्कूल में दो विषय और इंटरमीडिएट में एक विषय में ही विद्यार्थी आवेदन कर सकते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed