फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Demand for repair of bathing ghat on Ramganga river

Almora News: रामगंगा नदी पर बने स्नान घाट की मरम्मत की मांग

Thu, 22 Aug 2024 01:33 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Thu, 22 Aug 2024 01:33 AM IST
विज्ञापन
Demand for repair of bathing ghat on Ramganga river
एसडीएम सीमा विश्वकर्मा को ज्ञापन सौंपते गंगा आरती सेवा समिति के सदस्य।
भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। गंगा आरती सेवा समिति ने एसडीएम भिकियासैंण को ज्ञापन देकर रामगंगा नदी पर बने स्नान घाट की मरम्मत की मांग उठाई है।
विज्ञापन


ज्ञापन में समिति के सदस्यों ने कहा कि स्थानीय लोगों की लंबी मांग के बाद बमुश्किल रामगंगा नदी पर नगर पंचायत ने स्नान घाट का निर्माण किया था। बीते दिनों हुई तेज बारिश के कारण रामगंगा नदी उफान पर आ गई और स्नान घाट को काफी नुकसान पहुंचा। कहा कि स्नान घाट में सल्ट, स्याल्दे, भिकियासैंण और चौखुटिया क्षेत्र के काफी लोग स्नान और गंगा आरती करने पहुंचते हैं। बारिश से हुए नुकसान के कारण अब श्रद्धालुओं को यहां काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सदस्यों ने एसडीएम सीमा विश्वकर्मा से इस मामले का संज्ञान लेकर शीघ्र कार्रवाई करने की मांग उठाई है। ज्ञापन में कुबेर सिंह कड़ाकोटी, किशन सिंह मेहता, प्रेम सिंह बिष्ट, यूडी सत्यवली, मोहन सिंह नेगी, बालमनाथ, देवगिरी गोस्वामी, लक्ष्मीदत्त नैलवाल आदि ने हस्ताक्षर किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed