फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   demand for new canal in chokhutiya

Almora News: नई सिंचाई योजनाएं बनाने की मांग

Fri, 06 Oct 2023 01:18 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Fri, 06 Oct 2023 01:18 AM IST
विज्ञापन
demand for new canal in chokhutiya
चौखुटिया (अल्मोड़ा)। ब्लाॅक सभागार में सिंचाई विभाग के अभियंताओं के साथ गेवाड़ विकास समिति की बैठक हुई। बैठक में विकासखंड की 24 से अधिक नहरों की दयनीय हालत को ठीक करने, नई सिंचाई योजनाओं का निर्माण और रखरखाव के साथ छूटे हुए कृषि क्षेत्र के लिए नई सिंचाई योजनाएं बनाने पर चर्चा की गई।
विज्ञापन


बैठक में रामगंगा दायीं नहर, बायीं नहर ,अखोडिया नहर, बाखली नहर, गनाई नहर, अखेती नहर, भनोटिया नहर, असेटी बगड़ी और धुधलिया नहर सहित लगभग सभी नहरों पर साफ-सफाई से लेकर नहरों की मरम्मत के लिए विचार किया गया। विभाग ने आश्वासन दिया कि उनकी ओर से हरसंभव प्रयास करते हुए सिंचाई व्यवस्था को दुरुस्त करने का प्रयास किया जाएगा। इसके लिए कुछ समय मांगा गया। तय किया गया कि एक माह बाद समीक्षा की जाएगी।
विज्ञापन

अधिकारियों को शिकायतों का ज्ञापन सौंपा गया। बैठक की अध्यक्षता गेवाड़ विकास समिति के अध्यक्ष गजेंद्र सिंह ने की। वहां ब्लाॅक प्रमुख किरन बिष्ट, गणेश नायक, ईई ललित कुडियाल, एई सुखदीप सुंदरियाल, ईई मुकुल सती, जेई मनोज जोशी व लघु डाल के एई इंद्र मोहन, रघुवर नैनवाल, गजेंद्र नेगी, हीराबिष्ट, भोपाल बिष्ट, जगदीश जोशी, नरेंद्र गिरी, गिरीश चंद्र, रतन सिंह, हरीश कुमार आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed