फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Demand For Job in Almora

Almora News: नर्सिंग पदों पर भर्ती करने की मांग

Thu, 06 Jul 2023 11:51 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Thu, 06 Jul 2023 11:51 PM IST
विज्ञापन
Demand For Job in Almora
मेडिकल कॉलेज अल्मोड़ा में लैब टेक्नीशियन की हुई प्रवेश परीक्षा में धांधली को लेकर  विधायक मनोज त
अल्मोड़ा। मेडिकल कॉलेज में 1,400 नर्सिंग पदों पर जल्द विज्ञप्ति जारी करने के लिए उत्तराखंड नर्सिंग बेरोजगारों संघ के सदस्यों ने स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत को ज्ञापन दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने 2,900 नर्सों के पदों के लिए विज्ञप्ति जारी की थी। इसमें 1,564 पदों पर अभ्यर्थियों का सत्यापन कार्य चल रहा है। इसी क्रम में मेडिकल कॉलेज के 1,400 नर्सों के पदों पर विज्ञप्ति जारी करने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में ममता किरौला, मोनिका धामी, प्रीति खड़कवाल, नेहा जोशी, भावना, कविता, मनीषा, योगिता आदि शामिल रहे।
विज्ञापन


लैब तकनीशियन भर्ती परीक्षा रद्द करने की मांग

अल्मोड़ा। समूह ग तकनीशियन संवर्ग के तहत राजकीय मेडिकल कॉलेज में लैब तकनीशियन भर्ती परीक्षा में धांधली से नाराज अभ्यर्थियों ने बृहस्पतिवार को विधायक मनोज तिवारी को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने लैब तकनीशियन भर्ती परीक्षा रद्द करने की मांग की।
विज्ञापन




ज्ञापन में अभ्यर्थियों ने बताया कि यह लिखित परीक्षा दो जुलाई को कराई गई थी। इस दौरान मिले ऑनलाइन लिंक से हुई परीक्षा में पूछे गए प्रश्न पहले से ही मौजूद थे। इनमें से करीब 85 फीसदी प्रश्न समान हैं। अभ्यर्थियों ने कहा कि इस मामले में त्वरित कार्रवाई और परीक्षा निरस्त कर उच्च स्तरीय जांच की जाए। ज्ञापन में पंकज सिंह बिष्ट, पंकज धुवाल, शुभम मेहता, हरीश सिंह बिष्ट, नितिन पांडे, भानु तिवारी, रोहित रावत, मनोज धानिक, हिमांशु डंगवाल आदि मौजूद रहे।

मेडिकल कॉलेज अल्मोड़ा में लैब टेक्नीशियन की हुई प्रवेश परीक्षा में धांधली को लेकर  विधायक मनोज त

मेडिकल कॉलेज अल्मोड़ा में लैब टेक्नीशियन की हुई प्रवेश परीक्षा में धांधली को लेकर  विधायक मनोज त

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed