{"_id":"698b713a231a70ae04041fea","slug":"demand-for-immediate-issuance-of-government-order-for-termination-of-authority-protest-held-almora-news-c-232-1-alm1014-139661-2026-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: प्राधिकरण समाप्ति का शासनादेश शीघ्र जारी करने की मांग, दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: प्राधिकरण समाप्ति का शासनादेश शीघ्र जारी करने की मांग, दिया धरना
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिला विकास प्राधिकरण के विरोध में सर्व दलीय संघर्ष समिति ने चौघानपाटा स्थित गांधी पार्क में धरना दिया। इस दौरान उन्होंने सरकार से प्राधिकरण समाप्ति का शासनादेश शीघ्र जारी करने की मांग की।
मंगलवार को उन्होंने नारे लगाकर प्राधिकरण समाप्ति का शासनादेश जारी करने की मांग की। धरना स्थल पर सभा का आयोजन किया गया। वक्ताओं ने कहा कि प्राधिकरण के मानकों के चलते लोगों को नए मकानों के निर्माण करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने समिति के आंदोलन के बाद भी जिला विकास प्राधिकरण को समाप्त नहीं किए जाने पर नाराजगी जताई। पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी ने कहा कि सर्व दलीय संघर्ष समिति के लोग हर मंगलवार को प्राधिकरण समाप्ति का शासनादेश जारी करने की मांग को लेकर चौघानपाटा स्थित गांधी पार्क में सरकार के खिलाफ धरना देते हैं। बावजूद इसके शासन-प्रशासन के लोग उनकी आवाज नहीं सुन रहे हैं। धरने पर ललित मोहन पंत, हेम जोशी, पीतांबर पांडे, भारत रत्न पांडेय, बची सिंह परिहार, रौबिन मनोज भंडारी, सुंदर लटवाल आदि बैठे।