{"_id":"65b7df08b750a88fc9051864","slug":"demand-for-high-level-investigation-of-mnrega-worker-almora-news-c-232-1-shld1003-107683-2024-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: मनरेगा कर्मी की उच्च स्तरीय जांच की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: मनरेगा कर्मी की उच्च स्तरीय जांच की मांग
Mon, 29 Jan 2024 10:53 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Mon, 29 Jan 2024 10:53 PM IST
विज्ञापन
-द्वाराहाट में तहसीलदार लीना चंद्रा को ज्ञापन देते राज्य आंदोलनकारी संगठन के पदाधिकारी ।संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। मनरेगा कर्मी की उच्च स्तरीय जांच करने और ब्लॉक में कार्यरत मनरेगा कर्मी को हटाने की मांग को लेकर उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी संगठन ने तहसीलदार लीना चंद्रा को ज्ञापन सौंपा। कहा कि प्रशासन ने मनरेगा कर्मी की जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया था लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। आंदोलनकारियों ने जांच नहीं करने पर 12 फरवरी से आंदोलन करने की चेतावनी दी। यहां संगठन के अध्यक्ष मनोज अधिकारी, बीरेंद्र बजेठा, जगदीश बुधानी, चंदन नेगी, धनीराम आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन