फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Demand For EO in Dwarahat

Almora News: ईओ की तैनाती के लिए राज्य आंदोलनकारी मुखर

Tue, 20 Jun 2023 11:21 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Tue, 20 Jun 2023 11:21 PM IST
विज्ञापन
Demand For EO in Dwarahat
द्वाराहाट में ईओ की नियुक्ति की मांग पर नगर पंचायत कार्यालय में धरना देते सभासद। संवाद
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। नगर पंचायत में ईओ की तैनाती की मांग के लिए सभासदों ने मंगलवार को आठवें दिन भी नगर पंचायत कार्यालय में तालाबंदी कर धरना दिया। धरने को समर्थन देने पहुंचे क्षेत्र के राज्य आंदोलनकारियों ने सरकार को जमकर कोसा। कहा कि ईओ की तैनाती होने तक वे पीछे नहीं हटेंगे।
विज्ञापन

तालाबंदी के बाद हुई सभा में नगर पंचायत अध्यक्ष मुकुल साह ने कहा कि सरकार क्षेत्र के लोगों की परेशानी नहीं सुलझा रही है। ईओ के निलंबन के बाद यहां नए ईओ की तैनाती के लिए गंभीरता नहीं दिखाई गई जिससे विकास कार्य ठप हो गए हैं। न तो रास्तों का निर्माण हो रहा है और न ही अन्य सुधारीकरण कार्य। विकास कार्य न होने से लोगों को दिक्कत झेलनी पड़ सकती है। लंबे समय से क्षेत्र के लोग ईओ की तैनाती की मांग कर रहे हैं लेकिन सरकार चुप है। चेतावनी देते हुए कहा कि ईओ की तैनाती होने तक आंदोलन जारी रहेगा। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख दीपक किरौला, राज्य आंदोलनकारी कैलाश फुलारा, गोपाल सिंह, सभासद आनंदी साह, विमला साह, नवीन कुमार साह, प्रमोद कुमार, मनोज अधिकारी, मोहन चंद्र तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed