{"_id":"5a32aec64f1c1b8e698c1cf2","slug":"demand-for-alternative-route-to-be-completed-soon","type":"story","status":"publish","title_hn":"वैकल्पिक मार्ग को जल्द पूरा करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वैकल्पिक मार्ग को जल्द पूरा करने की मांग
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा।
Updated Thu, 14 Dec 2017 10:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चितई-कालीधार सड़क दुर्घटनाओं का कारण बनती जा रही है। क्षेत्र के लोगों ने इसके विकल्प के लिए हरिदत्त पेटशाली इंटर कालेज-चितई-पेटशाल में निर्माणाधीन सड़क का कार्य शीघ्र पूरा करने की मांग की है। क्षेत्रवासियों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर कहा है कि वैकल्पिक मार्ग के बनने से अधिक से अधिक गांवों को फायदा तो पहुंचेगा ही यात्रा भी सुरक्षित हो सकेगी।
विज्ञापन
चितई-पेटशाल मोटर मार्ग वाया कालीधार में अक्सर वाहन दुर्घटनाएं होते रहती हैं। डीएम को सौंपे ज्ञापन में लोगों का कहना है कि इस सड़क में पिछले दस साल में दुर्घटनाओं के कारण सौ से अधिक यात्री अकाल मौत के मुंह में समा गए हैं। यह सड़क भारतीय सेना के भारी वाहनों और अन्य यात्री वाहनों के लिए भी सुरक्षा की दृष्टि से खतरनाक है। क्षेत्रवासियों ने इसके वैकल्पिक मार्ग के रूप में तैयार हो रही आठ किमी हरिदत्त पेटशाली इंटर कालेज-चितई-पेटशाल सड़क को जल्द से जल्द पूरा करने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि यह सड़क अभी तक केवल दो किमी ही बन सकी है।
विज्ञापन
यह सड़क पूरा होने से इस मार्ग में पड़ने वाले दर्जनों गांवों को तो फायदा पहुंचेगा। ज्ञापन देने वालों में क्षेत्र पंचायत सदस्य चंदन सिंह रौतेला, गोकुल पांडे, विक्रम भोज, राजेंद्र बोरा, गिरीश पांडे, हरीश पांडे आदि शामिल हैं।
विज्ञापन