फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Dehradun transferred without a substitute base physician

बिना प्रतिस्थानी के बेस के फिजिशियन का देहरादून तबादला

Sun, 02 Apr 2017 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा Updated Sun, 02 Apr 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

 भाजपा सरकार अल्मोड़ा जिले समेत पर्वतीय क्षेत्र में स्थित अस्पतालों में जल्द डाक्टरों की तैनाती करने की घोषणा कर चुकी है। शासन ने इसके विपरीत चुपचाप बेस अस्पताल में तैनात फिजिशियन डॉ. एनएस बिष्ट का बिना प्रतिस्थानी के देहरादून तबादला कर दिया। डॉ. बिष्ट का तबादला होने के बाद अब जिला मुख्यालय में न तो बेस अस्पताल में फिजिशियन है और न ही जिला अस्पताल में। फिजिशियन न होने से मरीजों की परेशानी बढ़ गई है।


जिला अस्पताल और बेस अस्पताल समेत जिले के सभी अस्पताल पहले से ही डाक्टरों की कमी से जूझ रहे हैं। जिला अस्पताल में पिछले लंबे समय से फिजीशियन का पद रिक्त चल रहा है। बेस अस्पताल में फिजिशियन डॉ. एनएस बिष्ट तैनात थे। लेकिन तीन दिन पहले शासन ने आदेश जारी कर डॉ. बिष्ट का कोरोनेशन अस्पताल देहरादून तबादला कर दिया। शासन द्वारा जारी तबादला आदेश में कहा गया था कि डा. बिष्ट को तत्काल प्रभाव से रिलीव करें।  जिसके बाद बेस अस्पताल से डॉ. बिष्ट को 31 मार्च को देहरादून के लिए रिलीव कर दिया गया। इधर बेस अस्पताल के प्रमुख चिकित्साधीक्षक डा. एचसी गड़कोटी ने बताया कि डा. बिष्ट देहरादून को रिलीव हो गए हैं।
विज्ञापन



दूसरी तरफ  बेस अस्पताल में तैनात फिजिशियन डॉ. बिष्ट का तबादला किए जाने से लोगों में आक्रोश है। लोगों का कहना है किप्रदेश में सत्तारूढ़ होने के बाद भाजपा सरकार पर्वतीय क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाएं बेहतर करने की घोषणा कर चुकी है। इसके बावजूद शासन ने यहां तैनात एकमात्र फिजिशियन का देहरादून तबादला कर दिया है। अभी तक उनके प्रतिस्थानी की भी तैनाती नहीं की गई है।  शहर के दोनों अस्पतालों में फिजिशियन न होने से लोगों को दिक्कतें उठानी पड़ रही है।  
विज्ञापन
विज्ञापन



प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सुविधाओं को दुरुस्त करेगी। डाक्टरों के रिक्त पद भरने को मुख्यमंत्री से वार्ता की गई है। जल्द ही अल्मोड़ा समेत जिले के अस्पतालों में डाक्टरों के रिक्त पदों पर नियुक्त की जाएगी।
रघुनाथ सिंह चौहान, विधानसभा उपाध्यक्ष। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed