फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Dehradun make college sports champions

स्पोर्ट्स कॉलेज देहरादून बना चैंपियन

Wed, 18 Nov 2015 11:57 PM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, अल्मोड़ा
ब्यूरो /अमर उजाला, अल्मोड़ा Updated Wed, 18 Nov 2015 11:57 PM IST
विज्ञापन
Dehradun make college sports champions

हेमवती नंदन बहुगुणा स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित 15वीं प्रादेशिक विद्यालयी वॉलीबाल प्रतियोगिता के अंडर-19 सीनियर बालक वर्ग का फाइनल मैच महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज देहरादून ने जीत लिया जबकि हरिद्वार की टीम उप विजेता रही।

विज्ञापन


सीनियर बालक वर्ग का फाइनल मैच महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स  कॉलेज देहरादून और हरिद्वार के बीच खेला गया। स्पोर्ट्स कॉलेज देहरादून ने हरिद्वार को 25-16, 25-18, 25-15 से पराजित किया।
विज्ञापन


 मंडलीय अपर निदेशक माध्यमिक शिक्षा कुमाऊं मंडल सुषमा सिंह ने मैच का शुभारंभ किया। उन्होंने बच्चों से खेलों में प्रदेश का नाम रोशन करने का आह्वान किया। विशिष्ट अतिथि कोतवाल संजय गर्ब्याल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कमल किशोर चौहान, दीपक डंगवाल, चंदन बिष्ट, गिरीश बिष्ट, शांति प्रसाद थपलियाल, जीवन पवार, प्रकाश बोरा, चंदन मेहता, सुरेश बिल्जवाण, नवीन लाल वर्मा, किशोर साह, इंद्र सिंह सामंत, मोहन सिंह, विक्रम सिंह निर्णायक थे।


मुख्य शिक्षा अधिकारी बीएन सिंह ने अध्यक्षता, प्रधानाचार्या नीलम नेगी, जिला खेल समन्वयक डॉ. कैलाश डोलिया ने संचालन किया। इस दौरान पीएस नयाल, पीएल साह, सावित्री साह, कुंदन कोरंगा, हरिप्रकाश खत्री, गोपाल खोलिया, शिवराज बनकोटी, चंदन मेहता, शोबन सिंह, भूपाल चिलवाल, राजेंद्र जोशी आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed