{"_id":"589caca74f1c1b875237b43c","slug":"defection-by-making-the-state-a-loss-of-bjp","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘दल बदल करा कर भाजपा ने किया प्रदेश का नुकसान’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘दल बदल करा कर भाजपा ने किया प्रदेश का नुकसान’
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
Updated Thu, 09 Feb 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
रानीखेत में सभा को संबोधित करते मुख्यमंत्री।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस प्रत्याशी करन माहरा के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री हरीश रावत केंद्र सरकार पर जमकर बरसे। कहा कि दल बदल की परिपाटी को जन्म देकर भाजपा ने प्रदेश को गर्त में धकेलने का काम किया है। उन्होंने कांग्रेस सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। कहा कि वर्तमान में जो भी पेंशन योजनाएं संचालित हो रही हैं, उनकी संख्या बढ़ाकर धनराशि में भी इजाफा किया जाएगा। उन्होंने अल्मोड़ा जिले के सभी कांग्रेसी प्रत्याशियों को जिताने का आह्वान किया।
विज्ञापन
खड़ी बाजार के मंच पर पहुंचते ही मुख्यमंत्री ने सभी का अभिवादन किया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने उत्तराखंड के साथ सौतेला व्यवहार किया। चुनी हुई सरकार को गिराने का षड़्यंत्र रचा। विधायकों का दल बदल करा दिया गया। इस घटनाक्रम में पांच माह प्रदेश का विकास प्रभावित रहा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने मडुवा, झुंगरा को पहचान दिलाई। विधवा, विकलांग, वृद्धावस्था, किसान, पुरोहित सहित तमाम पेंशन योजनाएं उन्होंने लागू की हैं। पेंशन की धनराशि एक हजार रुपया कर दी गई है। मेरी कन्या, मेरा धन, मेरे बुजुर्ग मेरे तीर्थ सहित तमाम योजनाओं का लाभ लोगों को मिल रहा है। 30 हजार नौकरी देने का वायदा किया था, 18 हजार पद भर दिए हैं, जबकि 12 हजार पदों पर प्रक्रिया गतिमान है।
विज्ञापन
कहा कि 2020 तक प्रदेश में प्रत्येक घर से एक सदस्य को स्थायी नौकरी दी जाएगी। पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी शैलजा ने भी भाजपा सरकार पर जमकर प्रहार किए। प्रत्याशी करन माहरा ने भी भाजपा पर छल कपट की राजनीति करने का आरोप लगाया। दिनेश तिवारी, नरेंद्र रौतेला आदि ने कहा कि विकास के दम पर फिर कांग्रेस की सरकार बनेगी। इस मौके पर प्रमुख रचना रावत, पूर्व प्रमुख प्रेम सिंह कुवार्बी, त्रिभुवन फर्त्याल, नवीन कुवार्बी, जिलाध्यक्ष महेश आर्य, जीवन कुवार्बी सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।
विज्ञापन
फोटो: 09 आरकेटी 01पी: खड़ी बाजार में चुनावी सभा को संबोधित करते मुख्यमंत्री हरीश रावत।