फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Deepak XI team in semi-final after defeating Valna

वलना को हराकर दीपक एकादश की टीम सेमीफाइनल में

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jan 2020 05:45 PM IST
विज्ञापन
Deepak XI team in semi-final after defeating Valna
कारचूली गांव में अतिथियों संग क्रिकेट खिलाड़ी। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : RANIKHET
रानीखेत (अल्मोड़ा)। ताड़ीखेत ब्लॉक के सुदूरवर्ती कारचूली में जय गुरु गोरखनाथ क्रिकेट प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल मुकाबले खत्म हो गए हैं। अंतिम क्वार्टर फाइनल मुकाबले में वलना और दीपक एकादश की टीमें आमने-सामने थीं। जिसमें दीपक एकादश ने मुकाबला जीत लिया। मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख हीरा रावत ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया।
विज्ञापन

अंतिम क्वार्टर फाइनल मुकाबले में वलना की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 18 ओवर में कुल 187 रन बनाए। जवाब देने उतरी दीपक एकादश की टीम 15 ओवर में ही जीत का लक्ष्य प्राप्त कर लिया। कप्तान दीपक ने नाबाद 108 रन बनाए। उन्हें मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। इससे पहले ब्लॉक प्रमुख हीरा रावत ने खिलाड़ियों से खेल भावना और अनुशासन के बल पर आगे बढ़ने का आह्वान किया। निर्णायक की भूमिका कुंदन सिंह और त्रिलोक सिंह ने निभाई। आयोजक कुबेर सिंह बिष्ट, पान सिंह बिष्ट, हीरा सिंह आदि ने अतिथियों का स्वागत किया। इस दौरान पंकज बिष्ट उर्फ पिंकू, सुरेंद्र सिंहबिष्ट सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed