फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   deepak became president of teacher's union

विजय अध्यक्ष और डॉ. कैलाश मंत्री बने

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 07 Sep 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
deepak became president of teacher's union
शपथ लेते राजकीय शिक्षक संघ के मंडलीय कार्यकारिणी के नवनिर्वाचित पदाधिकारीगण। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। राजकीय शिक्षक संघ की मंडलीय कार्यकारिणी के चुनाव में विजय गोस्वामी अध्यक्ष और डा. कैलाश डोलिया मंत्री चुने गए। दुर्गादत्त गुणवंत उपाध्यक्ष, रविशंकर गुसाई संयुक्त मंत्री, गोपाल दत्त गुणवंत संगठन मंत्री चुने गए, जबकि डॉ. प्रीति ममगाईं महिला उपाध्यक्ष और दीपक चंद्र बिष्ट आय व्यय निरीक्षक निर्विरोध चुने गए। इस मौके पर नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन की मजबूती के लिए कार्य करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

राजकीय इंटर कालेज में हुए चुनाव में अध्यक्ष पद पर विजय गोस्वामी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी जगदीश बिष्ट को 61 मतों से हराया। विजय गोस्वामी को 345 मत, जगदीश बिष्ट को 284, गोकुल मर्तोलिया को 246, भुवन जोशी को 172, तारा पनेरू को सिर्फ आठ वोट मिले। उपाध्यक्ष पद पर दुर्गादत्त गुणवंत ने अपने प्रतिद्वंद्वी अशेष अग्रवाल को 24 वोटों से हराया। दुर्गादत्त गुणवंत को 332, अशेष अग्रवाल को 308, नारायण सिंह चौहान को 280 वोट हासिल हुए।
विज्ञापन

मंडलीय मंत्री पद पर डॉ. कैलाश डोलिया ने अपने प्रतिद्वंद्वी पुष्पेश सांगा को 330 मत से हराया। डॉ. डोलिया को 544, पुष्पेश सांगा को 214, चंद्रशेखर पुजारी को 147, माधो सिंह बिष्ट को 146 वोट मिले। संयुक्त मंत्री पद पर रविशंकर गुसाई को 345 वोट मिले। उन्होंने प्रतिद्वंद्वी राजीव कुमार को 69 वोट से पराजित किया। महेंद्र पटवाल को 227, दुर्गेश जोशी को 197 मत प्राप्त हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

संगठन मंत्री पद पर गोपाल दत्त गुणवंत 498 वोट प्राप्त कर निर्वाचित हुए। उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी गनेश पाठक को 130 वोटों के अंतर से हराया। गनेश पाठक को 368 वोट, साधु राम को 156 मत प्राप्त हुए। मतदान में कुल 1057 शिक्षकों ने भाग लिया।
परिणाम घोषित होने के बाद राजकीय शिक्षक संघ के प्रांतीय महामंत्री डॉ. सोहन माजिला ने निर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। निर्वाचन प्रक्रिया चुनाव अधिकारी पीएस जंगपांगी, पर्यवेक्षक मुख्य शिक्षा अधिकारी जगमोहन सोनी की देखरेख में हुए। चुनाव प्रक्रिया में प्रधानाचार्य सुरेश पाठक, डीडी तिवारी, मोहित पांडे ने सहयोग किया।

इस मौके पर प्रांतीय अध्यक्ष कमल किशोर डिमरी, उपाध्यक्ष मुकेश बहुगुणा, योगेश घिल्डियाल, जिलाध्यक्ष हीरा बोरा, मंत्री भूपाल चिलवाल, रमेश धपोला, राजेंद्र बोरा, कैलाश रावत, कुलदीप जोशी, मीनाक्षी जोशी, रवींद्र राणा, राजू महरा, नितेश कांडपाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed