फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Declaration of all-out fight on the demand for regularization

Almora News: नियमितीकरण की मांग पर आर-पार की लड़ाई का ऐलान

Sun, 12 Oct 2025 11:49 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Sun, 12 Oct 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
Declaration of all-out fight on the demand for regularization
बागेश्वर। उत्तराखंड उपनल संविदा कर्मचारी संघ ने नियमितीकरण की मांग पर आर-पार की लड़ाई का ऐलान कर दिया है। ऑनलाइन बैठक में प्रदेश अध्यक्ष रमेश शर्मा ने मुख्यमंत्री को सीधा अल्टीमेटम देते हुए कहा यदि नियमितीकरण मरने के बाद ही मिलना है, तो हमें इच्छा मृत्यु की अनुमति दी जाए।
विज्ञापन

संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष कमल गढि़या ने सरकार पर भ्रामक प्रचार करने का आरोप लगाते हुए स्पष्ट किया कि हाल ही में दुर्घटना में मृत कर्मचारियों के परिजनों को मिले 50-50 लाख के चेक राज्य सरकार ने नहीं बल्कि पंजाब नेशनल बैंक ने दिए हैं। यह राशि संघ के संघर्ष के बाद हुए एमओयू का परिणाम है, सरकारी सहायता नहीं। महामंत्री प्रमोद गोसाईं ने सरकार की नीतियों को कर्मचारी-विरोधी बताते हुए कहा कि यह विफलता कर्मचारियों को मानसिक रूप से तोड़ रही है। संघ ने चेतावनी दी है कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद नियमितीकरण पर निर्णय न लेने पर जल्द ही प्रदेशव्यापी महा-आंदोलन शुरू किया जाएगा। बैठक में संरक्षक गणेश गोस्वामी, राकेश जोशी, मनोज जोशी, त्रिभुवन बसेड़ा, आंचल वर्मा, मनोज गढ़कोटी, अनिल कोठारी, देवेंद्र, योगेश भाटिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed