{"_id":"693dad96b1a03fa6590e7404","slug":"debris-fell-from-the-hill-in-quarab-vehicles-moved-intermittently-almora-news-c-232-1-shld1002-137508-2025-12-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: क्वारब में पहाड़ी से गिरा मलबा, रुक-रुक कर चले वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: क्वारब में पहाड़ी से गिरा मलबा, रुक-रुक कर चले वाहन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। पहाड़ की लाइफ लाइन अल्मोड़ा-हल्द्वानी एनएच पर क्वारब में मलबा गिरने से वाहनों की आवाजाही रुक-रुक कर हुई। इस कारण तीन जिलों के यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। कई यात्री समय पर गंतव्य तक नहीं पहुंच पाए। कई यात्रियों की ट्रेन छूट गई।
शनिवार को क्वारब में पहाड़ी से रुक-रुक कर मलबा गिरता रहा। इस कारण दिन भर अल्मोड़ा-हल्द्वानी एनएच कई बार खुला और कई बार बंद हुआ। मलबा गिरने के बाद वहां तैनात मशीनों से मलबा हटाया गया। इस कारण वाहनों की आवाजाही रुक-रुक कर हुई। मलबा गिरने के दौरान सड़क के दोनों ओर वाहनों को रोका गया। इससे लगे जाम से यात्रियों को काफी दिक्कतें हुईं। निर्धारित समय पर यात्री गंतव्य पर नहीं पहुंच पाए। खासकर पहाड़ से दिल्ली, मुंबई जाने समेत अन्य महानगरों को जाने वाले यात्रियों की ट्रेनें छूट गईं। यात्री किशन आर्या ने बताया कि क्वारब पर रुक-रुक कर आवाजाही होने के कारण हल्द्वानी समय पर नहीं पहुंचने से उनकी ट्रेन छूट गई।