फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Debris falls on Valmara-Kedar motor road, traffic disrupted

Almora News: वल्मरा-केदार मोटर मार्ग पर आया मलबा, यातायात बाधित

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
Debris falls on Valmara-Kedar motor road, traffic disrupted
स्याल्दे (अल्मोड़ा)। लगातार दो दिनों से हो रही बारिश के चलते वल्मरा-स्याल्दे-केदार मोटर मार्ग पर कई स्थानों पर मलबा और पत्थर आने से बीते बृहस्पतिवार से यातायात प्रभावित हुआ है। इससे वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सबसे अधिक परेशानी ग्राम पंचायत खटलगांव और बिरोट के पास भृंगेश्वर क्षेत्र में हुई जिसे लंबे समय से भूस्खलन की दृष्टि से डेंजर जोन माना जाता है।
विज्ञापन


महंगारी की ग्राम प्रधान लीला गोस्वामी के अनुसार यह सड़क कुमाऊं और गढ़वाल को जोड़ने वाला प्रमुख संपर्क मार्ग है। इसी रोड से क्षेत्र के ग्रामीण स्याल्दे बाजार के अलावा मासी, चौखुटिया और भिकियासैंण समेत अन्य स्थानों तक आवागमन करते हैं। यहां बारिश होने पर मार्ग बंद होने से वाहन कई घंटों तक फंसे जाते हैं जबकि कई लोगों को करीब 18 किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय कर वैकल्पिक मार्ग से जाना पड़ता है।
विज्ञापन

खटलगांव की ग्राम प्रधान हेमा गोस्वामी और तलाई की ग्राम प्रधान सोनिया रानी आदि ग्रामीणों ने प्रशासन और संबंधित विभाग से मार्ग को शीघ्र सुरक्षित बनाने के साथ ही स्थायी समाधान की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed