{"_id":"57659b674f1c1b244b11b838","slug":"debris-came-in-ara-slpd-road","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरा सल्पड़ की रोड में आया मलबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरा सल्पड़ की रोड में आया मलबा
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, दन्यां/अल्मोड़ा।
Updated Sun, 19 Jun 2016 12:35 AM IST
विज्ञापन
आरा सल्पड़ की रोड में आया मलबा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दन्यां/अल्मोड़ा। बरसात के सीजन से पहले सड़कों के बंद कलमठ, नालियां खोलने और मलबा हटाने के पुख्ता इंतजाम करने के लोनिवि और प्रशासन के दावों की हवा निकल रही है। दन्यां-आरा सल्पड़ मार्ग में दर्जनों कलमठ बंद पड़े हैं। नालियां भी नहीं खोली गई हैं। बारिश के समय पहाड़ी की ओर से पानी के साथ मलबा बाजार में जमा हो रहा है। गंदा पानी लोगों के घरों और दुकानों में जा रहा है। कई बार सूचना देने के बाद भी लोनिवि पीएमजीएसवाई खंड उदासीन बना है। इससे ग्रामीणों में रोष है।
विज्ञापन
दन्यां-आरा सल्पड़ सड़क लोनिवि के प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना खंड के अधीन है। बरसात का सीजन शुरू हो गया है, लेकिन अब तक 32 किमी लंबी सड़क में लंबे समय से बंद पड़े कलमठ नहीं खोले गए हैं। सड़क के किनारे अधिकांश स्थानों पर मलबा जमा है। नालियां बंद होने से गंदा पानी सड़क से होकर लोगों के घरों और खेतों में पहुंच रहा है। दन्यां बाजार से उद्रधेश्वर मंदिर तक पहाड़ी का ढाल बाजार की ओर है। सड़क निर्माण के समय इस एक किमी क्षेत्र में आधा दर्जन से अधिक कलमठ बनाए गए हैं, ताकि गंदा पानी और मलबा बह कर बाजार और लोगों के घरों में नहीं घुसे।
विज्ञापन
इन सभी कलमठों के बंद होने से बारिश का पानी मलबा लेकर बाजार में और लोगों के घरों में पहुंच रहा है। बारिश के समय दन्यां बाजार और आरा-सल्पड़ सड़क पर राहगीरों का चलना मुश्किल है। जीआईसी के पास हैंडपंप भी मलबे से पटा पड़ा है। बसंत बल्लभ पांडे, भुवन चंद्र, पूरन चंद्र, डीके जोशी, हेम जोशी आदि ने बताया कि कलमठ और नालियां बंद होने से बारिश के समय पहाड़ी से बह आने वाले तेज पानी और मलबे से खतरा बना है।
विज्ञापन
मलबे से अल्मोड़ा घाट रोड भी पट रही है। धूप आने पर धूल उड़ने से लोगों का जीना मुश्किल हो रहा है। लोनिवि को कई बार कलमठ और बंद नालियां खोलने की गुहार लगाई गई है, लेकिन विभाग कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। इधर लोनिवि के सहायक अभियंता एमएस भंडारी ने बताया कि ठेकेदार को बंद कलमठों और नालियां खोलने के निर्देश दिए गए हैं। इस काम में ढिलाई बरतने पर ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई होगी।