फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Deaths from heart attack of the army

सेना के जवान की हार्ट अटैक से मृत्यु

Mon, 22 Feb 2016 12:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, दन्यां (अल्मोड़ा)।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, दन्यां (अल्मोड़ा)। Updated Mon, 22 Feb 2016 12:38 AM IST
विज्ञापन
Deaths from heart attack of the army

कश्मीर के गुरेज सेक्टर में तैनात भनोली के डुंगरा गांव निवासी नायक महेंद्र सिंह (40) की हार्ट अटैक से मृत्यु हो गई। कुमाऊं रेजीमेंट के जवान दिवंगत महेंद्र के शव को लेकर रविवार को डुंगरा पहुंचे। लाडले का शव पहुंचते ही परिजनों और गांव में शोक छा गया। विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने शहीद के शव पर पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

विज्ञापन


डुंगरा गांव निवासी नायक महेंद्र सिंह पुत्र दीवान सिंह 21 कुमाऊं रेजीमेंट में नायक के पद पर थे। इन दिनों वह कश्मीर के सीमावर्ती क्षेत्र गुरेज में तैनात थे। 19 फरवरी को पेट्रोलिंग के दौरान उन्हें हार्टअटैक पड़ गया।
विज्ञापन


बेहोशी की हालत में बेस कैंप लाया गया, लेकिन तब तक उनकी मृत्यु हो चुकी थी। महेंद्र का शव लेकर नायक सूबेदार आनंद सिंह, हवलदार  मोहन सिंह, मनोज सिंह चौहान रविवार को डुंगरा पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शव पहुंचते ही गांव में शोक छा गया। महेंद्र का शव देखते ही पिता दिवान सिंह, पत्नी पुष्पा, पुत्र गौरव और पुत्री रिया बेसुध हो गए। विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल, ब्लाक प्रमुख पीतांबर पांडे आदि ने डुंगरा जाकर शहीद को श्रद्धांजलि दी।


 शहीद का रामेश्वर स्थित श्मशान घाट में सैनिक सम्मान के साथ अंत्येष्टि की गई। चिता को मुखाग्नि शहीद के छोटे भाई प्रेम सिंह ने दी। शवयात्रा में सुभाष पांडे, केशर सिंह मेहता, मनोज पंत, गणेश बिष्ट, धन सिंह मेहता समेत काफी लोग शामिल हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed