{"_id":"6148ca228ebc3e9e6324bfff","slug":"death-of-leopard-in-dwarahat-ranikhet-news-hld438655665","type":"story","status":"publish","title_hn":"द्वाराहाट में सड़क पर घायल अवस्था में मिले तेंदुए ने तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
द्वाराहाट में सड़क पर घायल अवस्था में मिले तेंदुए ने तोड़ा दम
विज्ञापन
घायल तेंदुए को देखने उमड़े लोग। संवाद
- फोटो : RANIKHET
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। द्वाराहाट-चौखुटिया मोटर मार्ग पर साढ़े तीन किलोमीटर दूर पंथिनगाड़ बैंड पर घायल अवस्था में मिले तेंदुए ने दम तोड़ दिया। सुबह 10 बजे घायल तेंदुआ सड़क पर घिसट रहा था। लोगों को देख घायल तेंदुआ झाड़ियों में छिप गया।
बाद में मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम पूरी तरह से तेंदुए के निरीक्षण में जुटी रही, लेकिन 12 बजे बाद तेंदुए ने दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि तेंदुए के अगला पैर बुरी तरह से गल गया था। शिकार नहीं कर पाने की स्थिति में भूख प्यास से उसके दम तोड़ने की आशंका जताई जा रही है।
रेंजर मदन लाल ने बताया कि उन्हें 10.35 पर सूचना मिली। जिसके बाद वे टीम सहित लगभग 11बजे घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि वहां पर लोगों की आवाजाही के चलते घायल तेंदुआ घिसटते हुए नीचे झाड़ियों में चला गया।
विज्ञापन
उस समय तक वह हरकत कर रहा था लेकिन लगभग 12 बजे के आसपास उसने दम तोड़ दिया और जब वहां मक्खियां भिनभिनाने लगीं तो झाड़ियों को साफ कर तेंदुए को उठाया गया। टम्टा ने बताया कि नर तेंदुए की उम्र लगभग तीन वर्ष, लंबाई साढ़े तीन मीटर तथा ऊंचाई 0.90 मीटर है।
चौखुटिया व मासी के पशु चिकित्साधिकारियों की टीम ने उसका पोस्टमार्टम किया। रेंजर ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट तीन दिन बाद आएगी। उन्होंने बताया कि तेंदुए के आगे का बांया पैर गल गया था।
पैर में शायद कोई लौह पदार्थ चुभा हो। जिससे वह गल गया था। इसी कारण तेंदुआ शिकार भी नहीं कर पा रहा था और भूखा प्यासा होने के कारण उसने दम तोड़ दिया होगा।

मृत तेंदुआ- फोटो : RANIKHET