फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Death of Jornalist Anand Negi

अपने गांव से अत्यधिक लगाव था दिवंगत पत्रकार आनंद नेगी को

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 20 Oct 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
Death of Jornalist Anand Negi
दिवंगत पत्रकार आनंद नेगी - फोटो : RANIKHET
रानीखेत (अल्मोड़ा)। भूस्खलन की चपेट में आकर पत्रकार आनंद नेगी अब इस दुनिया में नहीं रहे। स्व. नेगी के पिता मदन सिंह दोमंजिले मकान के भूतल में बने गोठ वाले कमरे में सोते थे, इसीलिए उन्होंने भी वहीं गोठ में सोने का फैसला किया था जबकि उनकी पत्नी उषा दोमंजिले पर बने कमरे में सो रहीं थीं। सोमवार रात अचानक चट्टान का मलबा मकान पर गिरा और वह अपने बड़े भाई की पुत्री के दो बच्चों के साथ मलबे में ही जमींदोज हो गए।
विज्ञापन

मंगलवार दोपहर बाद उनका शव बरामद हुआ। कुछ दिन पहले ही वह रानीखेत आकर सभी परिचितों से मुलाकात कर गए थे। उन्हें अपने पैतृक गांव रापड़ से बेहद लगाव था। रानीखेत में उच्च शिक्षा लेने के बाद वर्ष 1992 में अमर उजाला से जुड़े और अधिकतर समय यहीं पत्रकारिता की। अंतिम समय में वह गांव चले गए और किसे मालूम था कि सोमवार रात की आपदा उन्हें लील जाएगी।
विज्ञापन

पत्रकार नेगी ने राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रानीखेत से एमए किया था। यहां वह छात्रसंघ उपाध्यक्ष भी रहे। लिखने-पढ़ने के शौकीन नेगी ने उत्तराखंड आंदोलन के दौरान अपनी कलम से आंदोलन को काफी धार दी। हालांकि कुछ समय वह अल्मोड़ा भी रहे। वर्ष 2012 तक उन्होंने रानीखेत ब्यूरो प्रभारी के रूप में कार्य किया। इसके बाद उनका स्थानांतरण बागेश्वर के लिए हो गया। वहां कुछ साल बिताने के बाद वीआरएस लेकर वह रानीखेत आ गए। यहां वह लोक चेतना मंच से भी जुड़े, लेकिन उनका असली मन गांव में बसता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसीलिए वह अक्सर कहते थे कि पैतृक आवास को ठीक कर वहां खेती करूंगा। पिछले दो साल से वह गांव में ही रहकर खेती के साथ ही सोशल मीडिया से भी जुड़े थे। विधायक करन माहरा, ब्लॉक प्रमुख हीरा रावत, छावनी के पूर्व उपाध्यक्ष मोहन नेगी, संजय पंत, पूर्व दर्जा राज्यमंत्री नरेंद्र रौतेला, महिला आयोग की उपाध्यक्ष ज्योति साह, पूर्व प्रमुख धन सिंह रावत, विधि आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष दिनेश तिवारी, विपिन शर्मा, रोहित शर्मा, डॉ. प्रमोद नैनवाल, राजेंद्र बिष्ट आदि ने शोक जताया है।

ग्राम पंचायत गंगोड़ा के रापड़ में इसी मकान में मलबा घुसने से पत्रकार आनंद नेगी और उनके पोता-पोती ?

ग्राम पंचायत गंगोड़ा के रापड़ में इसी मकान में मलबा घुसने से पत्रकार आनंद नेगी और उनके पोता-पोती ?- फोटो : ALMORA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed