{"_id":"60a2a0a48ebc3e5fbd677932","slug":"death-in-ranikhet-by-road-accident-ranikhet-news-hld4246537154","type":"story","status":"publish","title_hn":"हल्द्वानी स्टेट हाइवे पर एक और जिंदगी बनी अकाल मौत का ग्रास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हल्द्वानी स्टेट हाइवे पर एक और जिंदगी बनी अकाल मौत का ग्रास
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रानीखेत (अल्मोड़ा)। रानीखेत-हल्द्वानी प्रांतीय राजमार्ग पर स्थित पनियाली के तेज मोड़ पर एक ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की मृत्यु हो गई। पंचनामा भरने के बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए राजकीय अस्पताल भेज दिया।
चौखुटिया के डांग गांव निवासी दान सिंह मेहरा का पुत्र नरेंद्र सिंह मेहरा (35) सोमवार को गांव से बाइक पर सवार होकर हल्द्वानी की तरफ जा रहा था कि तभी रानीखेत के पनियाली मोड़ पर पहुंचते ही उसकी बाइक सामने से आ रहे ट्रक की चपेट में आ गई।
गंभीर रूप से घायल नरेंद्र को 108 एंबुलेंस के माध्यम से राजकीय अस्पताल रानीखेत ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने नरेंद्र को मृत घोषित कर दिया। दुर्घटना के बाद मोटर मार्ग पर काफी देर तक जाम लगा रहा।
विज्ञापन
दोनों तरफ से वाहन फंस गए। पुलिस मौके पर पहुंची। उन्होंने बमुश्किल जाम खुलवाया। मृतक के परिजनों को सूचना देकर पुलिस ने शव का पंचनामा भर दिया है। अब राजकीय अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम होगा।