फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Dead body of youth found in Devlikhan forest, fear of murder

देवलीखान के जंगल में युवक का शव बरामद, हत्या की आशंका

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jun 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
Dead body of youth found in Devlikhan forest, fear of murder
रानीखेत (अल्मोड़ा)। तहसील के द्वारसों क्षेत्र से सोमवार की शाम से लापता युवक का शव अल्मोड़ा तहसील के देवलीखान जंगल में संदिग्ध हालात में बरामद हुआ। ग्रामीणों ने हत्या की आशंका जताई है। सोमवार को युवक के साथ नजर आए चार युवकों ने देर शाम ग्रामीणों ने घेर लिया और उन्हें जमकर पीटा। इस बीच मौके पर पहुंची राजस्व पुलिस ने युवकों को ग्रामीणों के चंगुल से छुड़ाया। राजस्व पुलिस ने बताया कि जंगल में मिले युवक के शव की मौत की वजह पोस्टमार्टम के बाद ही पता चल सकेगी। इस मामले में अभी तक परिजनों की तरफ से किसी के खिलाफ कोई मुकदमा दर्ज नहीं कराया गया है।
विज्ञापन

द्वारसौं क्षेत्र में युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। वह सोमवार दोपहर से लापता था। मंगलवार को टनवाणी के जंगल में देवलीखान के समीप उसका शव बरामद हुआ। स्थानीय लोगों ने राजस्व पुलिस को सूचना दी। शव के पास बरामद आधार कार्ड से युवक की शिनाख्त 26 वर्षीय युवक नरेंद्र सिंह राणा पुत्री बचे सिंह के रूप में हुई। मामला अल्मोड़ा और रानीखेत तहसील की सीमांत से जुड़ा होने के कारण दिन भर राजस्व पुलिस उलझी रही। देर शाम राजस्व पुलिस मौके पर पहुंची। युवक के शरीर में गंभीर चोट के निशान हैं। इधर, क्षेत्र में युवक की हत्या की चर्चा जोरों पर है। लोगों का कहना है कि युवक के चार दोस्त यहां पहुंचे थे, जिन्हें देर शाम ग्रामीणों ने घेर लिया और जमकर पीटा। मृतक के भाई चंद्रभानु ने कहा कि पोस्टमार्टम के बाद असली कारणों का पता चल सकेगा। हालांकि ग्रामीणों का कहना है कि मृतक को सोमवार को कुछ दोस्तों के साथ देेखा गया था। इसके बाद से ही वह घर नहीं लौटा। उप राजस्व निरीक्षक सुरेंद्र कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद ही मामले का खुलासा होगा। 70-80 ग्रामीण चार युवकों घेरकर मार रहे थे। इसी बीच वह लोग पहुुंच गए। दो युवक भाग रहे थे। उन्हें कोसी कटारमल से वह लोग हिरासत में ले आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed