फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Dead body of newly married woman found in the forest under suspicious circumstances

Almora News: संदिग्ध हालात में नवविवाहिता का जंगल में मिला शव

Mon, 02 Sep 2024 01:54 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Mon, 02 Sep 2024 01:54 AM IST
विज्ञापन
Dead body of newly married woman found in the forest under suspicious circumstances
पूजा
मौलेखाल (अल्मोड़ा)। स्याल्दे के कैलानी में स्थित सोलर प्लांट से लगे जंगल में एक नवविवाहिता का शव संदिग्ध हालात में मिला है। सूचना मिलने के बाद तहसील प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर उसका पंचनामा भर दिया गया है। शव को सोमवार को पोस्टमार्टम के लिए रानीखेत भेजा जाएगा।
विज्ञापन


स्याल्दे ब्लॉक के देघाट से लगे जैखाल के ताेक गहटदुआ निवासी पूजा (23) पुत्री बालम सिंह का विवाह करीब 6 महीने पहले हरीश किरौला निवासी बुराड़ी दिल्ली के साथ हुआ था। इन दिनों पूजा अपने मायके आई हुई थी। जन्माष्टमी के दिन पूजा पूजा शिवालय में जल चढ़ाने के लिए कफलटाना गई हुई थी लेकिन वहां से नहीं लौटी। परिजनों ने पूजा की गुमशुदगी की रिपोर्ट देघाट थाने में लिखवाई थी। जिसके बाद से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। रविवार की देर शाम कैलानी में लगे सोलर प्लांट के कर्मचारियों ने जंगल में एक शव पड़ा देखा। जिसकी जानकारी तहसील और पुलिस प्रशासन को दी। सूचना मिलने के बाद एसआई गणेश राणा और तहसीलदार दीवान गिरि मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर उसका पंचनामा भरा। तहसीलदार दीवान गिरि ने बताया कि शव कुछ दिन पुराना है। क्योंकि शव से काफी बदबू आ रही थी। नवविवाहिता की मृत्यु कैसे हुई इसका बारे में पोस्टमार्टम के बाद ही जानकारी मिल पाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed