{"_id":"5fe1ecf98ebc3e40f95c0bd6","slug":"dda-be-finished-almora-news-hld408263965","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीडीए समाप्त करने की मांग को लेकर गांधी पार्क में दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीडीए समाप्त करने की मांग को लेकर गांधी पार्क में दिया धरना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। जिला विकास प्राधिकरण (डीडीए) समाप्त करने की मांग को लेकर सर्वदलीय संघर्ष समिति के बैनर तले मंगलवार को गांधी पार्क में धरना दिया गया। विभिन्न संगठनों के लोगों ने सरकार से डीडीए समाप्त करने की मांग उठाई। प्रदर्शनकारियों ने सरकार के खिलाफ नारे भी लगाए।
समिति के संयोजक पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी ने कहा कि सरकार ने पर्वतीय क्षेत्र के जिलों में जिला विकास प्राधिकरण जबरदस्ती थोपा है। इससे पूरे पर्वतीय क्षेत्र की जनता को भवन निर्माण में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
जनता पर शुल्क का अतिरिक्त आर्थिक बोझ भी पड़ा है। पर्वतीय क्षेत्रों की भौगोलिक स्थिति विषम हैं, ऐसे में यहां जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण को लागू किया जाना तर्कसंगत नहीं है। पिछले तीन साल से समिति के बैनर तले लोग आंदोलनरत हैं और डीडीए समाप्त करने की मांग करते आ रहे हैं, पर सरकार और सत्तारूढ़ दल के जनप्रतिनिधि इस एर ध्यान नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन
वक्ताओं ने कहा कि सरकार को जनता के हित में डीडीए को समाप्त करना चाहिए। अध्यक्षता पालिकाध्यक्ष प्रकाश जोशी ने और संचालन उपपा की केंद्रीय सचिव आनंदी वर्मा ने किया। धरने पर समिति के प्रवक्ता राजीव कर्नाटक, कांग्रेस नगर अध्यक्ष पूरन रौतेला, महेश आर्या, हर्ष कनवाल, सभासद हेम तिवारी आदि ने भाग लिया।