फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Day-to-day payday staff

अवकाश के दिन भी धरने पर डटे रहे दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी

Sun, 30 Jul 2017 10:30 PM IST
अल्मोड़ा़, अमर उजाला ब्यूरो
अल्मोड़ा़, अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 30 Jul 2017 10:30 PM IST
विज्ञापन
 Day-to-day payday staff
धरने पर बैठे दैनिक वेतन भोगी। - फोटो : अमर उजाला

 रविवार का अवकाश होने के बावजूद बीटीकेआईटी के दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी मांगों को लेकर धरने पर डटे रहे। कर्मचारी समान कार्य, समान वेतन देने और नियमितीकरण करने की मांग कर रहे हैं। धरने को काफी संख्या में लोगों का समर्थन भी मिल रहा है। 

विज्ञापन


बिपिन त्रिपाठी कुमाऊं प्रौद्योगिकी संस्थान के 29 दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी पिछले पांच दिनों से धरने पर बैठे हैं। रविवार को भी धरना जारी रहा। इस दौरान हुई सभा में वक्ताओं ने कालेज प्रशासन पर उपेक्षा का आरोप लगाया। कहा कि पांच दिनों से धरने पर बैठे हैं, लेकिन कोई कर्मचारियों की सुध कोई नहीं ले रहा है। इस दौरान जमकर नारेबाजी भी की गई। वक्ताओं ने कहा कि हर बार कालेज प्रशासन झूठे आश्वासनों के माध्यम से गुमराह करता रहा है, इस बार झूठे आश्वासनों में नहीं आएंगे। मांग पूरी होने के बाद ही आंदोलन समाप्त किया जाएगा। आंदोलन को समर्थन देने के लिए प्रकाश अधिकारी, कांग्रेस ब्लॉक महामंत्री वीरेंद्र सिंह नेगी, भाजपा आईटी सेल के प्रदेश संयोजक भूपेंद्र कांडपाल आदि पहुंचे। धरने पर नारायण रावत, देव सिंह रावत, मोहन सिंह रावत, सुरेंद्र सिंह रावत सहित तमाम लोग बैठे।

विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed