{"_id":"64fcb57d9138de846803622d","slug":"darshan-of-lord-shiva-in-jageshwar-in-mobile-light-almora-news-c-232-1-alm1001-2754-2023-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"बत्ती गुल : जागेश्वर धाम में मोबाइल की रोशनी में किए भगवान शिव के दर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बत्ती गुल : जागेश्वर धाम में मोबाइल की रोशनी में किए भगवान शिव के दर्शन
Sat, 09 Sep 2023 11:42 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Sat, 09 Sep 2023 11:42 PM IST
विज्ञापन
जागेश्वर धाम में बिजली गुल रहने से इस तरह मोबाइल की रोशनी से दर्शन करते श्रद्धालु। संवाद
- फोटो : संवाद
बारिश के कारण अल्मोड़ा नगर और कई गांवों में बत्ती गुल, 40 हजार की आबादी प्रभावित
संवाद न्यूज एजेंसी
अल्मोड़ा। बारिश के कारण नगर के साथ ही भैंसियाछाना, धौलादेवी विकासखंडों के विभिन्न हिस्सों में शुक्रवार रातभर और शनिवार की सुबह बिजली आपूर्ति ठप रही। इस कारण 50 से अधिक गांवों की 40 हजार से अधिक की आबादी को दिक्कत झेलनी पड़ी। जागेश्वर धाम में बिजली न होने से पर्यटक और श्रद्धालु परेशान रहे। उन्हें मोबाइल की रोशनी से मंदिर के दर्शन करने पड़े। होटल और पर्यटक आवास गृहों में अंधेरा पसरा रहा। शुक्रवार शाम पांच बजे ही बिजली चली गई थी। इस कारण वहां पहुंचे पर्यटक परेशान रहे। शनिवार सुबह करीब 11 बजे बिजली आपूर्ति बहाल होने से सभी ने राहत की सांस ली।
लाइन में खराबी के चलते दिक्कत आ रही है। व्यवस्था में सुधार के गंभीरता से प्रयास हो रहे हैं। जल्द व्यवस्था पटरी पर आ जाएगी। - कन्हैया जी मिश्रा, ईई, यूपीसीएल, अल्मोड़ा।