{"_id":"57546ca54f1c1bbd46109323","slug":"dan-singh-bora-memorial-cricket","type":"story","status":"publish","title_hn":"खरखोदा सोनीपत की टीम ने जीता फाइनल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खरखोदा सोनीपत की टीम ने जीता फाइनल
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, सोमेश्वर (अल्मोड़ा)।
Updated Sun, 05 Jun 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
दान सिंह बोरा मेमोरियल क्रिकेट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोमेश्वर (अल्मोड़ा)। मां उत्तराखंड स्टेडियम में स्व. दान सिंह बोरा फाउंडेशन की ओर से आयोजित अंडर-16 क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मैच प्रताप स्पोर्ट्स क्लब खरखोदा (सोनीपत) की टीम ने जीत लिया। हल्द्वानी क्रिकेटर की टीम उपविजेता रही। मुख्य अतिथि सामाजिक कार्यकर्ता हरीश भाकुनी और ब्लॉक प्रमुख दीपक बोरा आदि अतिथियों ने पुरस्कार प्रदान किए।
विज्ञापन
फाइनल मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए हल्द्वानी क्रिकेटर की टीम ने 19.5 ओवर में 106 रन बनाए। सुमित ने 31, सुनील ने 23 रन का योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी प्रताप स्पोर्ट्स क्लब खरखोदा (सोनीपत) की टीम ने 19 ओवर में सात विकेट खोकर 107 रन बनाकर मैच जीत लिया।
विज्ञापन
सोनीपत के कनिष्क ने 26, महेंद्र ने 15 रन बनाए। अतिथियों समेत पूर्व प्रधान राजेंद्र बोरा, पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र बोरा, क्षेत्र पंचायत सदस्य कृष्णा भंडारी आदि ने पुरस्कार बांटे। विजेता, उपविजेता टीमों को ट्राफी के अलावा खिलाड़ियों को भी पुरस्कार दिए गए। इस दौरान नवीन जोशी, नंदन बोरा, जीवन बोरा, प्रमोद सिंह, क्रिकेट कोच रवींद्र मलिक, त्रिलोक सिंह, कश्मीर सिंह आदि थे।
विज्ञापन