फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Damaged pipeline improvement in Ranikhet

स्याल्दे की पेयजल समस्या दूर कराएं विधायक : पंचोली

Tue, 11 Apr 2017 09:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, रानीखेत (अल्मोड़ा)।
अमर उजाला ब्यूरो, रानीखेत (अल्मोड़ा)। Updated Tue, 11 Apr 2017 09:49 PM IST
विज्ञापन
Damaged pipeline improvement in Ranikhet
रानीखेत में क्षतिग्रस्त पाइप लाइन सुधारते कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला

रानीखेत (अल्मोड़ा)। स्याल्दे ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की बैठक में पदाधिकारियों ने कहा कि स्याल्दे क्षेत्र में पेयजल की भारी किल्लत है। तिमली-चचरोटी पेयजल योजना की डीपीआर शासन में लंबित पड़ी है, धनराशि जारी कराने के बजाए क्षेत्रीय विधायक पूर्ववर्ती कांग्रेस शासन में स्वीकृत विकास कार्यों का झूठा श्रेय लेकर जनता को गुमराह कर रहे हैं।  बैठक में संगठन की मजबूती का संकल्प भी जताया गया।

विज्ञापन


ब्लॉक अध्यक्ष कुंवर सिंह कठायत की अध्यक्षता में हुई बैठक में विधानसभा चुनाव में सल्ट से कांग्रेस प्रत्याशी और पूर्व प्रमुख गंगा पंचोली ने कहा कि विधायक सुरेंद्र जीना छयाणी में स्टेडियम निर्माण, तहसील भवन, कैहड़गांव पुल का शीघ्र निर्माण की बात कह रहे हैं, जबकि इन कार्यों के लिए पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत पहले ही धनराशि स्वीकृत कर चुके हैं। छयाणी में स्टेडियम का निर्माण तक शुरू हो चुका है।
विज्ञापन


कहा कि स्याल्दे क्षेत्र में पानी की भारी समस्या है। गर्मियों में हालात और खराब हो जाते हैं, तिमली, चचरोटी पेयजल योजना की 17 करोड़ रुपये की डीपीआर शासन में लंबित है, भाजपा के प्रतिनिधियों को झूठे वायदों के बजाए पेयजल योजना के लिए धनराशि अवमुक्त करानी चाहिए। कार्यकर्ताओं से कांग्रेस को मजबूत करने के लिए एकजुट होने का आह्वान किया। बैठक में ब्लॉक प्रमुख आनंदी कत्यूरा, भूपाल रावत, लता नेगी, पनी राम, भगत राम, ललित कठायत, भुवन मनराल, विशन राम, भगत खाती, विजय उनियाल आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed