फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Damage to roads and fertile fields in Rikhar and Seem villages

रिखाड़ और सीम गांव में रास्ते और उपजाऊ खेतों को नुकसान

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 29 Oct 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
Damage to roads and fertile fields in Rikhar and Seem villages
आपदा से रिखाड़ गांव में टूटा रास्ता। (संवाद) - फोटो : ALMORA
भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। बीते दिनों हुई बारिश से तहसील क्षेत्र में कई स्थानों पर काफी नुकसान हुआ है। ग्राम पंचायत रिखाड़, इनोली और सीम गांव में रास्ते समेत उपजाऊ खेतों की दीवारें क्षतिग्रस्त हुई हैं।
विज्ञापन

रिखाड़ गांव में कई स्थानों पर पैदल रास्ते क्षतिग्रस्त हो गए हैं। खेतों में मलबा भर गया है और खेतों की दीवारें भी टूटी हुई हैं। सीम गांव में घरों के आंगन समेत खेतों को नुकसान पहुंचा है। आंगन क्षतिग्रस्त होने से मकानों को भी खतरा हो गया है, परंतु गांव में क्षति का आंकलन करने के लिए कोई भी विभागीय कर्मचारी और अधिकारी नहीं पहुंचा है। इससे ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने क्षति का आंकलन कर मुआवजा देने की मांग उठाई है।
विज्ञापन

....... इंसेट........................
बरसात से लोग अब भी उबर नहीं पाए हैं। जगह-जगह भूस्खलन हुआ है। खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में टूट फूट ज्यादा है। सरकार को नुकसान का मुआवजा देकर लोगों को राहत पहुंचानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

संदीप खुल्बे, ग्राम प्रधान सीम।
पिछले दिनों हुई बारिश से जगह-जगह गांवों में क्षति हुई है। कई स्थानों पर रास्ते और आंगन की दीवारें क्षतिग्रस्त हुई हैं जिसका सही आकलन कर उचित मुआवजा दिया जाए।
नंदन गिरी, पूर्व प्रधान, इनोली।

बारिश से सीम गांव में मकान का क्षतिग्रस्त आंगन। (संवाद)

बारिश से सीम गांव में मकान का क्षतिग्रस्त आंगन। (संवाद)- फोटो : ALMORA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed