फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Dadimkhola Farmers Day

कृषि के विकास को किसानों की सहभागिता जरूरी

Tue, 29 Sep 2015 10:29 PM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, अल्मोड़ा
ब्यूरो /अमर उजाला, अल्मोड़ा Updated Tue, 29 Sep 2015 10:29 PM IST
विज्ञापन

 सहकारी संस्था इफ्को की ओर से हवालबाग ब्लॉक के ग्राम पंचायत दाड़िमखोला में किसान दिवस आयोजित किया गया। मुख्य कृषि अधिकारी प्रियंका सिंह ने कहा कि कृषि के विकास को कृषकों की सहभागिता जरूरी है।

विज्ञापन


 किसानों को सरकारी योजनाओं का लाभ उठाना चाहिए। उन्होंने कहा कि कृषि विभाग बीज और अन्य सामग्री पचास फीसदी अनुदान पर न्याय पंचायत स्तर पर केंद्रों के माध्यम से उपलब्ध करा रहा है।
विज्ञापन


कृषि यंत्र 80 फीसदी अनुदान पर किसानों को दिए जा रहे हैं। कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. बीडी सिंह ने रबी फसलों के वैज्ञानिक तरीके से उत्पादन के बारे में बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बुवाई के समय, बीज की प्रजाति, सिंचाई प्रबंध, खरपतवार, कीट प्रबंधन की जानकारी दी। इफ्को के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक बीएस सरोहा ने नए उत्पाद जैव उर्वरक, जल विलेन उर्वरकों के बारे में जानकारी दी।


उन्होंने कहा कि रासायनिक दवाएं खरपतवार नाशी, फफूंदीनाशी, कीटनाशी रियायती दरों पर सहकारी समितियों के माध्यम से उपलब्ध कराई जा रही हैं।

इफ्को की ओर से किसानों को 40 किलो गेहूं बीज, 10 किलो मटर बीज, सब्जी बीज, बायोफर्टीलाइजर, नींबू के पौधे बांटे। संचालन इफ्को के क्षेत्रीय अधिकारी विनोद कुमार जोशी ने किया।

अध्यक्षता गांव के प्रधान देवेंद्र सिंह नयाल ने की। वहां रमेश, महेश नयाल, जोगा राम, कमला रावत, कविता देवी आदि किसान मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed