{"_id":"5d5c2cbc8ebc3e6c941c2a8f","slug":"cylinder-blast-almora-news-hld353563396","type":"story","status":"publish","title_hn":"चितौला गांव में चाय बनाने के दौरान सिलेंडर फटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चितौला गांव में चाय बनाने के दौरान सिलेंडर फटा
विज्ञापन
धौलादेवी विकासखंड के चितौला गांव सिलेंडर फटने से मकान में लगी आग में जला सामान।
- फोटो : ALMORA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। धौलादेवी विकासखंड के ग्राम पंचायत चितौला में चाय बनाने के दौरान घरेलू गैस सिलिंडर में आग लग गई और वह फट गया। इस हादसे से चार कमरों का दो मंजिला मकान जल गया। घर में रखी दो लाख की नगदी, दस तोले सोने के जेवरात, कपड़े और पेंशन के कागजात आदि भी जल गए। सिलिंडर के फटने के दौरान गृह स्वामिनी 90 वर्षीय वृद्धा निचली मंजिल में गोठ में थीं। उन्हें कोई चोट नहीं पहुंची। प्रभावित ने पड़ोस में रिश्तेदार के यहां शरण ले रखी है।
चितौला गांव में आनंदी देवी (90) पत्नी स्व. प्रेम बल्लभ जोशी अकेले अपने घर पर रहती हैं। रिश्तेदार पूरन चंद्र उनकी देखभाल करने घर पर आते हैं। सोमवार को दन्यां स्थित निजी गैस एजेंसी से वह सिलिंडर लेकर आए और उसे दो मंजिले में स्थित रसोई में लगा दिया । इसके बाद सोमवार शाम को आठ बजे वृद्धा ने चाय बनाने के लिए गैस जलाई।
चूल्हे में चाय चढ़ाने के बाद आनंदी देवी गोठ में चली गई। इसी बीच लेकिन सिलिंडर में आग लग गई। थोड़ी देर में आग ने पूरे मकान को चपेट में ले लिया और सिलिंडर में विस्फोट हो गया। धमाके की आवाज से आसपास के ग्रामीण भी मौके पर एकत्र हो गए। आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक घर में रखी दो लाख की नगदी, दस तोला सोने के जेवर, पेंशन के कागजात समेत पूरा सामान जल गया था।