{"_id":"66e6eb41864fdf4a8d5ff23efa647d8a","slug":"curent-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टूटे तार की चपेट में आकर करंट से युवक झुलसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टूटे तार की चपेट में आकर करंट से युवक झुलसा
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
Updated Thu, 05 Nov 2015 10:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बिजली के झूलते तार दुर्घटनाओं का सबब बने हुए हैं, लेकिन विद्युत निगम को इससे कोई सरोकार नहीं है। बृहस्पतिवार की सुबह तहसील के तुस्यारी गांव में खेतों में हल जोत रहा 20 वर्षीय युवक बिजली के टूटे तार की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गया। आनन-फानन में उसे यहां राजकीय अस्पताल लाया गया, गंभीर हालत को देखते हुए युवक को हल्द्वानी रेफर कर दिया गया है।
तुस्यारी गांव निवासी प्रताप सिंह का पुत्र धीरज बिष्ट सुबह खेत जोत रहा था, बताया जाता है कि खेत में लंबे समय से बिजली की हाईटेंशन लाइन का तार झूल रहा है। इसी बीच धीरज टूटे तार की चपेट में आ गया और बुरी तरह से करंट से झुलस गया। डाक्टरों ने बताया कि घीरज के दोनों हाथ करंट के कारण बुरी तरह से झुलसे हुए हैं। गंभीर होने के कारण उन्हें हल्द्वानी सुशीला तिवारी अस्पताल के लिए रेफर किया गया है। इधर ग्रामीणों में इस घटना से आक्रोश है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार विद्युत निगम को ग्रामीण इसकी शिकायत कर चुके हैं, लेकिन इसे आज तक ठीक नहीं किया गया है। यदि शीघ्र तार को ठीक नहीं किया गया तो कड़े कदम उठाए जाएंगे।