फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Cultural programs Shauru Catrashtmi Fair

सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ चैत्राष्टमी मेला श्ाुरू

Thu, 26 Mar 2015 12:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, चौखुटिया (अल्मोड़ा)।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, चौखुटिया (अल्मोड़ा)। Updated Thu, 26 Mar 2015 12:08 AM IST
विज्ञापन
Cultural programs Shauru Catrashtmi Fair

विज्ञापन

चौखुटिया के अगनेरी मंदिर परिसर में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ तीन दिवसीय चैत्राष्टमी मेला (आठों कौतिक) शुरू हो गया है। वहां अनेक रंगारंग कार्यक्रम हुए। नंदा राजजात यात्रा पर आधारित गिवाड़ सांस्कृतिक लोक कला मंच की प्रस्तुति नंदा तेरी जात कैलाश लिजौंला सजी धजी कै.. प्रस्तुति आकर्षण का केंद्र रही।


कला मंच के कलाकारों ने छपेली लाली ओ लाली हंसिया, गढ़वाली गीत सुंदरा छोरी सहित कई कार्यक्रम प्रस्तुत किए। सरस्वती विद्या मंदिर के बच्चों ने नेपाली बसी जूंल देहरादूना, राधा-कृष्णा गीत कान्हा आन पड़ी मैं तेरे द्वार, कैसे नैन से नैन मिलाऊं आदि गीत प्रस्तुत किए। रमेश गोस्वामी ने देवी भवानी वंदना प्रस्तुत की। इससे पूर्व स्वतंत्रता सेनानी खेम सिंह बिष्ट, ब्लाक प्रमुख बिशन राम, पूर्व प्रमुख मीना कांडपाल, नंदन सिंह बिष्ट, जीवानंद जोशी, नंदाबल्लभ जोशी, कुबेर सिंह कठायत, सावित्री कठायत आदि ने मेले का उद्घाटन किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed