फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Cultural programme orgnised.

Almora News: भल न कीन्ह तैं निसिचर नाहा अब मोहि आइ जगाएहि काहा...

Sun, 26 Nov 2023 11:33 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Sun, 26 Nov 2023 11:33 PM IST
विज्ञापन
Cultural programme orgnised.
अल्मोड़ा। जिले के चौरा विश्वनाथ में रामलीला आयोजित की जा रही है। ठंड के बावजूद कई लोग रामलीला देखने पहुंचे थे। शनिवार रात वहां रामलीला में कुंभकरण और रावण संवाद आकर्षण का केंद्र रहा।
विज्ञापन


कुंभकरण कहता है भल न कीन्ह तैं निसिचर नाहा अब मोहि आइ जगाएहि काहा, अजहू तात त्यागि अभिमाना भजहु राम होइहि कल्याना। हे राक्षसराज रावण तूने अच्छा नहीं किया। अब आकर मुझे क्यों जगाया। हे तात! अब भी अभिमान छोड़कर श्री राम जी को भजो तो कल्याण होगा। कुंभकरण की बातों का रावण पर कोई असर नहीं पड़ा। भगवान राम ने रावण पर तीर चलाकर उसका वध किया तो पूरा रामलीला पंडाल जय श्री राम के नारों से गुंजायमान हो उठा। इसके पहले कुंभकरण, मेघनाद, अहिरावण वध के प्रसंग मंचित हुए।
विज्ञापन

रामलीला कमेटी के अध्यक्ष दुर्गा सिंह नेगी ने आभार जताया। वहां प्रधान देवेंद्र बिष्ट, नरेंद्र बिष्ट, पुष्कर सिंह बिष्ट, गोकुल गिरि गोस्वामी, जगदीश बिष्ट, यशपाल बिष्ट, पंकज बिष्ट, हीरा सिंह बिष्ट, पंकज बिष्ट आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed