फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   cultural programme in district.

Almora News: सावन के दूसरे सोमवार को बम-बम भोले के जयकारों से गूंजे शिवालय

Tue, 29 Jul 2025 12:33 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Tue, 29 Jul 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
cultural programme in district.
जागेश्वर धाम में लगी श्रद्धालुओं की भीड़।  जागरूक पाठक
अल्मोड़ा। सावन माह के दूसरे सोमवार को जिले के शिवालयों में दर्शनों के लिए प्रात: काल से ही शिव भक्तों की भीड़ रही। हर-हर महादेव के जयकारों से शिवालय गुंजायमान रहे। लोगों ने मंदिरों में पूजा अर्चना की। जागेश्वरधाम में सबसे अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन किए।
विज्ञापन

सावन माह में लोग बाबा भोलेनाथ की भक्ति में लीन हैं। मंदिरों और घरों में ओम नम: शिवाय, बम-बम भोले के जयकारे सुनाई दिए। सावन के दूसरे सोमवार को जागेश्वर धाम, एनटीडी शिवालय, रत्नेश्वर, बालेश्वर, बद्रेश्वर, पातालदेवी, देवस्थल, बेतालेश्वर, विश्वनाथ आदि शिवालयों में सुबह तड़के से ही श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला शुरू हो गया जो देर शाम तक चला।
विज्ञापन

लोगों ने मंदिर पहुंच कर भोले बाबा का जल से अभिषेक किया। धूप, दीप जलाकर बेलपत्र, दूध चढ़ाकर बाबा का पूजन किया। बाबा के चरणों में शीश नवाकर परिवार के सुख- समृद्धि की कामना की। जागेश्वर धाम में सबसे अधिक करीब दस हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। लोगों ने पार्थिव पूजा, रुद्राभिषेक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed