फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   cultural programme in district.

Almora News: भगवान भोले के धाम में हजारों की संख्या में उमड़े श्रद्धालु

Sat, 07 Jun 2025 11:52 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Sat, 07 Jun 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
cultural programme in district.
जागेश्वर (अल्मोड़ा)। पर्यटन सीजन के चलते मनोरम स्थल जागेश्वरधाम में इन दिनों पर्यटकों और श्रद्धालुओं की संख्या में इजाफा हो गया है। शनिवार को यहां अप्रत्याशित भीड़ उमड़ पड़ी। हजारों पर्यटकों, श्रद्धालुओं ने यहां भगवान भोले के धाम समेत कई मंदिरों के दर्शन किए और पूजा-अर्चना की।
विज्ञापन


सुबह करीब सात बजे से यहां श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हुआ और इसके बाद धीरे-धीरे हजारों की भीड़ उमड़ गई। पूजा-अर्चना के लिए तांता लगा रहा। इसके लिए लोगों को कतार में इंतजार करना पड़ा। श्रद्धालुओं ने भगवान भोले के मुख्य मंदिर समेत पुष्टि माता, महामृत्युंजय, केदारनाथ, नवदुर्गा, कुबेर और चंडिका आदि मंदिर में पूजा-अर्चना की। इससे शनिवार को धाम में काफी चहल-पहल रही।
विज्ञापन


व्यवस्था पर नजर रखे रही पुलिस

जागेश्वर। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए पुलिस को व्यवस्था बनानी पड़ी। सुबह से ही पुलिस श्रद्धालुओं को व्यवस्था की जानकारी देती रही और व्यवस्था बनाने में सहयोग की अपील करती रही। उधर, आरतोला में बनी पार्किंग वाहनों से खचाखच भरी रही। चौकी प्रभारी भगवान गिरी गोस्वामी ने बताया कि धाम में इस बीच भीड़ को देखते हुए विशेष सतर्कता बरती जा रही है। यातायात और मंदिर की व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed