फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Cultural Procession in Garur

Almora News: अमोली से बैजनाथ धाम तक निकाली कलश यात्रा

Sat, 05 Apr 2025 12:02 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Sat, 05 Apr 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
Cultural Procession in Garur
गरुड़ (बागेश्वर)। क्षेत्र के अमोली स्थित हरज्यू मंदिर में तीन दिवसीय धार्मिक आयोजन शुरू हो गया है। पहले दिन श्रद्धालुओं ने मंदिर से बैजनाथ धाम तक भव्य कलश यात्रा निकाली। यात्रा में बड़ी संख्या में महिला और पुरुष श्रद्धालुओं ने शिरकत की। कार्यक्रम का पारायण छह अप्रैल को होगा। शुक्रवार को पारंपरिक परिधान में सजधज कर महिलाओं ने कलश यात्रा में भाग लिया। ढोल, नगाड़े की थाप पर यात्रा को बैजनाथ धाम पहुंची। बाहर से आए सैलानियों ने भी कलश यात्रा में शामिल होकर महिलाओं के साथ भजनों पर नृत्य किया। वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. हेम चंद्र दुबे ने बताया कि हरज्यू मंदिर में मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। रोजाना भजन-कीर्तन भी होंगे। अनुष्ठान के समापन दिवस पर हवन-यज्ञ और भंडारा कराया जाएगा। इस मौके पर जीवन चंद्र दुबे, डीएस नेगी, रमेश पांंडेय, पूर्णानंद दुबे, सुरेश खोलिया, रमेश खोलिया, प्रकाश दुबे, अशोक जोशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed