{"_id":"69b59ef0c509d77806057ed7","slug":"crowds-gathered-at-the-gas-office-to-get-slips-had-to-wait-for-hours-almora-news-c-232-1-shld1002-140917-2026-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: पर्ची कटाने के लिए गैस दफ्तर में उमड़ी भीड़, घंटों करना पड़ा इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: पर्ची कटाने के लिए गैस दफ्तर में उमड़ी भीड़, घंटों करना पड़ा इंतजार
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिले में घरेलू गैस सिलिंडरों की स्पॉट डिलीवरी बंद होने और ऑनलाइन बुकिंग न होने से लोग परेशान रहे। मैनुअल पर्ची कटाने के लिए गैस कार्यालय में काफी भीड़ रही। लोगों को कतार में लगकर घंटों इंतजार करना पड़ा। व्यावसायिक गैस सिलिंडरों की कमी से होटल और रेस्टोरेंट कारोबार संकट में है।
सर्वर डाउन होने से शनिवार को भी ऑनलाइन बुकिंग नहीं हो सकी। दिन भर लोग परेशान रहे। बुकिंग न होने पर लोग गैस कार्यालय पहुंचे। गैस कार्यालय में लोगों की भीड़ रही। कई लोग सुबह कार्यालय खुलने से पहले ही पहुंच गए थे। भीड़ होने के कारण लोगों को वहां घंटों इंतजार करना पड़ा। इससे उन्हें काफी दिक्कतें हुईं। जिले में व्यावसायिक सिलिंडरों की आपूर्ति बाधित होने के कारण होटल और रेस्टोरेंट कारोबार प्रभावित है। रेस्टोरेंट संचालकों ने बताया कि व्यावसायिक सिलिंडरों की कमी के चलते मेनू कार्ड से 15 फीसदी फूड आइटम हटा दिए गए हैं।
विज्ञापन
बोले लोग
सुबह नौ बजे से कतार में लगा हूं लेकिन 12 बज गए हैं अब तक नंबर नहीं आया है। ऑनलाइन बुकिंग न होने से काफी दिक्कत हो रही है।
देवेंद्र चंद्र तिवारी, थाना बाजार (अल्मोड़ा)
दो दिनों से लगातार ऑनलाइन बुकिंग कर रही हूं लेकिन नहीं हो रही है। गैस कार्यालय आई तो यहां भी मैनुअल पर्ची के लिए कतार में घंटों इंतजार करना पड़ा।
हेमा साह, दुगालखोला (अल्मोड़ा)
मैनुअल पर्ची कटाने के लिए कतार में लगे डेढ़ घंटा हो गया है लेकिन अब तक नंबर नहीं आया है। इससे परेशानी हो रही है।
सविता पाल, हीराडुंगरी (अल्मोड़ा)
तीन घंटे से कतार में लगा हूं लेकिन अब तक नंबर नहीं आया है। इससे काफी परेशानी हो रही है। ऑनलाइन बुकिंग नहीं हो रही है।
महेंद्र सिंह, एनटीडी (अल्मोड़ा)