{"_id":"6a5e59d2c451e3b07f031af9","slug":"crowds-gathered-at-jageshwar-dham-on-the-first-monday-of-sawan-almora-news-c-232-1-alm1019-146297-2026-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: जागेश्वर धाम में सावन के पहले सोमवार पर उमड़ी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: जागेश्वर धाम में सावन के पहले सोमवार पर उमड़ी भीड़
विज्ञापन
जागेश्वर (अल्मोड़ा)। सावन माह के पहले सोमवार को प्रसिद्ध जागेश्वर धाम में डेढ़ हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने भगवान जागनाथ के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिली। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पार्थिव पूजन एवं रुद्राभिषेक कर भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त किया।
पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविन्द सिंह कुंजवाल ने भी विधि-विधान से पार्थिव पूजन कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर परिसर दिनभर हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयघोष से गुंजायमान रहा। मौसम विभाग की ओर से जारी भारी बारिश के हाई अलर्ट का असर श्रद्धालुओं की संख्या पर भी देखने को मिला।
सामान्य दिनों की अपेक्षा कम श्रद्धालु जागेश्वर धाम पहुंचे। मंदिर प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की गई थीं और पूजा-अर्चना का क्रम दिनभर चलता रहा।
विज्ञापन
वहीं श्रावणी मेले के तहत आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने भी श्रद्धालुओं और पर्यटकों का मनोरंजन किया। सांस्कृतिक मंच पर लोक कलाकारों ने कुमाऊंनी एवं गढ़वाली गीतों और नृत्यों की रंगारंग प्रस्तुतियां दीं। कलाकारों की मनमोहक प्रस्तुतियों पर दर्शक भी जमकर झूमे और देर शाम तक सांस्कृतिक मंच पर उत्साह का माहौल बना रहा।
वृद्ध केदार मंदिर में उमड़ी आस्था की भीड़
स्याल्दे (अल्मोड़ा)। सावन माह के पहले सोमवार के पावन अवसर पर वृद्ध केदार मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से ही मंदिर परिसर में शिव भक्तों का पहुंचना शुरू हो गया था। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की और सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर परिसर हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजता रहा। वहीं मंदिर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के कारण भी श्रद्धालुओं की संख्या अधिक रही। धार्मिक आयोजनों से क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना रहा। संवाद
सावन के पहले सोमवार को शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब
अल्मोड़ा। सावन माह के पहले सोमवार को जिले के शिवालयों में दर्शन-पूजन के लिए शिवभक्तों का तांता रहा। शिवालय हर-हर महादेव, जय भोलेनाथ, बम-बम भोले के जयकारों से गुंजायमान रहे।
सोमवार को आस्था और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। तड़के से ही जागेश्वर धाम, रत्नेश्वर, बालेश्वर, एनटीडी शिवालय, बद्रेश्वर, पातालदेवी, बेतालेश्वर, विश्वनाथ, देवस्थल आदि शिवालयों में सुबह तड़के से ही श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला शुरू हो गया था जो देर शाम तक चला। शिव भक्तों ने शिवलिंग पर दूध और जल से जलाभिषेक किया। पूजा कर परिवार के सुख की कामना की। जागेश्वर धाम में करीब आठ हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन किए।
सावन के पहले सोमवार पर त्रिलोकेश्वर महादेव मंदिर में उमड़ी श्रद्धा
स्याल्दे (अल्मोड़ा)। पवित्र सावन माह के प्रथम सोमवार पर त्रिलोकेश्वर महादेव शिव मंदिर कालियालिंगुड में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से ही भक्त भगवान भोलेनाथ के दर्शन और जलाभिषेक के लिए मंदिर पहुंचे। उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। मंदिर समिति के पदाधिकारियों और स्थानीय लोगों ने श्रद्धालुओं के लिए व्यवस्थाएं संभालीं। वहां पर सुरेंद्र पोखरियाल, अमर सिंह, पूरन चंद्र, भुवन चंद्र, सरोप सिंह, त्रिलोक सिंह, बिमला देवी रहीं। संवाद
सावन के पहले सोमवार पर महिलाओं ने किया जलाभिषेक
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। क्षेत्र के शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। बारिश के बावजूद सुबह से ही महिलाओं ने शिवालयों में पहुंचकर भगवान शिव का जलाभिषेक किया। केदारनाथ मंदिर, महामृत्युंजय मंदिर, शिव मंदिर विनसर, चंडेश्वर और विभाण्डेश्वर धाम में पूजा-अर्चना का क्रम दिनभर चलता रहा। श्रद्धालुओं ने बेलपत्र, पुष्प और पूजन सामग्री अर्पित कर भगवान भोलेनाथ से सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। संवाद