फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Crowd of devotees thronged the Shiva Mahapuran Katha.

Almora News: शिव महापुराण कथा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Mon, 24 Aug 2026 12:28 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Mon, 24 Aug 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
Crowd of devotees thronged the Shiva Mahapuran Katha.
सोमेश्वर (अल्मोड़ा)। दक्षिण कैलाश ऐड़ाद्यो धाम में चल रही श्री शिव महापुराण कथा के दूसरे दिन भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। भक्तों ने श्रद्धाभाव से कथा का श्रवण कर भगवान शिव की आराधना की। कथावाचक पं. कौशल जोशी ने भगवान शिव की महिमा, शिव भक्ति के महत्व और शिव पुराण के विभिन्न धार्मिक प्रसंगों का वर्णन किया। उन्होंने कहा कि शिव भक्ति मनुष्य को सत्य, सदाचार, संयम और सेवा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है। कथा के दौरान शिव के जयकारों और भजन-कीर्तन से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। आयोजकों ने बताया कि कथा एक सितंबर तक चलेगी। उन्होंने श्रद्धालुओं से अधिक संख्या में पहुंचकर कथा श्रवण करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed