{"_id":"6a7a1479eaccb03f530ee4ad","slug":"crowd-at-the-hospital-after-the-holiday-rise-in-patients-with-cold-cough-and-infections-almora-news-c-232-1-shld1002-147184-2026-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: छुट्टी के बाद अस्पताल में भीड़, सर्दी-जुकाम और संक्रमण के बढ़े मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: छुट्टी के बाद अस्पताल में भीड़, सर्दी-जुकाम और संक्रमण के बढ़े मरीज
Mon, 10 Aug 2026 11:42 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Mon, 10 Aug 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा। साप्ताहिक अवकाश के बाद अस्पताल खुले तो ओपीडी में इलाज के लिए मरीजों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। पर्ची काउंटर, दवा वितरण कक्ष से लेकर डॉक्टर के कक्ष तक मरीज लंबी कतारों में खड़े दिखाई दिए।
रविवार को अवकाश के कारण अस्पतालों में ओपीडी सेवा बंद थी। सोमवार को खुले अस्पतालों में सुुबह से ही मरीजों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। जिला अस्पताल में 704 ओपीडी रही। भैंसियाछाना, धौलादेवी, ताकुला, लमगड़ा, सोमेश्वर, बाड़ेछीना समेत विभिन्न इलाकों से मरीज सुबह से ही उपचार के लिए अस्पताल पहुंचने लगे थे। भीड़ के चलते मरीजों को चिकित्सक को दिखाने के लिए अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा। मौैसम में बदलाव के चलते सर्दी जुकाम, लीवर संक्रमण, कमर दर्द के मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। अस्पताल के पीएमएस डॉ. एचसी गड़कोटी ने बताया कि बीमार होने पर नजदीकी अस्पताल में जाकर चिकित्सक से परामर्श लें।